ब्रेकिंग न्यूज़

संविधान की रक्षा करना हम सब का दायित्व: -ज्ञान सिंह

ar 728 ad
AR News Live

संविधान की रक्षा करना हम सब का दायित्व: -ज्ञान सिंह

 

कांग्रेस भवन में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l गणतंत्र दिवस के 75 में वर्ष पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में जवाहर कांग्रेस भवन में गरिमामय ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन कर संविधान के रक्षा करने की शपथ ली गई। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस सेवादल के युवा प्रमुख अरविंद सिंह रोशन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान की रक्षा करना सबका दायित्व है उन्होंने संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया। राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस के योगदान को याद करते हुए संदेश का वाचन करते हुए उन्होंने कहा कि 75 सालों में भारत ने दुनिया में अपने पुरुषार्थ का परचम फहराया है। आजादी के लिए संघर्ष करने वाले हमारे महान नेताओं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, विपिन चंद्र पाल, मोतीलाल नेहरू, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, डा भीमराव अंबेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बाबू जगजीवन राम, सरोजिनी नायडू, आचार्य कृपलानी जैसी अनेक शख्सियत हैं, जिन्होंने संविधान से लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमिट योगदान दिया है। आज इन्हें स्मरण करने का पुण्य दिवस है।हमारे महापुरूषों ने स्वतंत्रता दिलवाने और देश का एक विधान बनाने के साथ ही विकास के लिए जो रास्ता दिखाया, उसी से हमारे देश का वास्तविक नवनिर्माण हुआ है। आपको याद होगा कि किस तरह हमारे क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और आजादी के सपने को साकार किया। सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, राजगुरु, सुखदेव, अशफाकउल्ला, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, टंट्या भील, बिरसा मुंडा, जैसे अनेक क्रांतिकारी ही देश के सच्चे नायक हैं। श्रीमती इंदिरा गांधी और श्री राजीव गांधी का त्याग और देश के लिए उनका अनुकरणीय बलिदान भी, कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमने गौरवपूर्ण संविधान को आत्मार्पित कर, देश के हर नागरिक को समानतापूर्ण जीवन और न्याय की गारंटी दी। आरक्षण के माध्यम से वंचित और पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में शामिल किया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर जनप्रतिनिधित्व में भागीदारी दी। व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि यही भारत की असली शक्ति है। इस भावना के प्रति कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत बनाने और संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि

आइए, हम जनता के नागरिक अधिकारों, समानता के संवैधानिक न्याय के लिए आगे बढ़ें। पूंजी के एकाधिकारवाद, अवसरों की लूट और संगठित झूठ के खिलाफ कमर कसें। साथ मिलकर, कदम बढ़ाएं, अपने भारत को सच्चे अर्थों में विश्वगुरु बनाएं।

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह रुद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री महिला कुमुदिनी सिंह पूर्व प्रवक्ता कन्हैया सिंह संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे महामंत्री नवीन सिंह उपाध्यक्ष दिनेश पाठक अशोक कोरी एड मनोज सिंह बांके अवधिया जय सिंह अखंड प्रताप सिंह धीरेश सिंह भूपेंद्र सिंह सरदार अजीत सिंह रजनीश श्रीवास्तव गोविंद गुप्ता दयाशंकर वर्मा मोहम्मद हफीज मोहम्मद बिलाल अब्दुल मजीद राजबहोर जायसवाल प्रभात सिंह रनशेर अली खान लल्लू कोल जय सिंह सुनील चौधरी पार्षद मेनका सिंह विभा सिंह प्रीति चौरसिया सोनम सोनी रमेश साकेत गौरी साकेत शीला साकेत सुशील साकेत तारा सिंह कृतिमा सिंह रेखा सिंह रीना सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button