ब्रेकिंग न्यूज़

बैलेट से चुनाव होते तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती- अजय सिंह

ar 728 ad
AR News Live

बैलेट से चुनाव होते तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती- अजय सिंह

 

*अजय सिंह का सवाल भाजपा की सरकार बनने पर जनता में उत्साह क्यों नहीं*

 

*आभार सभाओं में पूर्व नेता प्रतिपक्ष का अभूतपूर्व स्वागत*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूर बन गई है लेकिन सरकार को लेकर आम जनता में कोई भी उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है ! श्री अजय सिंह ने कहा कि यह एक बड़ा सवाल है जो हर व्यक्ति को परेशान कर रहा है की जब जनता ने भाजपा को अपना वोट दिया है तो उसकी सरकार बनने पर जनता आखिर दुखी क्यों है ! अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि अगर बैलेट से चुनाव होते तो मेरी जीत 50 हजार से जादा वोटों से होती और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती !

चुरहट विधानसभा क्षेत्र के बघवार, रामपुर नैकिन, झाला ककरहा और चुरहट में आयोजित आभार सभाओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि अगर देश मे ईवीएम मशीन से चुनाव बन्द नहीं हुए तो आने वाले समय मे भारत का लोकतंत्र कहानियों का हिस्सा बन कर रह जायेगा ! श्री अजय सिंह ने चुरहट क्षेत्र से हुई ऐतिहासिक विजय को जनता की जीत बताते हुये कहा कि मेरा चुनाव इस क्षेत्र की जनता ने लड़ा था इसलिए यह जीत जनता को समर्पित करता हूँ !

आभार सभाओं में उमड़े विशाल जनसमूह के बीच अजय सिंह का क्षेत्र की जनता ने जगह जगह ऐतिहासिक स्वागत किया ! श्री अजय सिंह ने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे इस क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया गया है उस उम्मीद पर मैं हर सम्भव खरा उतरने की कोशिश करूँगा !


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button