ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में मंजूर होगी पुरानी पेंशन योजना:-ज्ञान

ar 728 ad
AR News Live

कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में मंजूर होगी पुरानी पेंशन योजना:-ज्ञान

 

कर्मचारी और उनके परिवार का होगा 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहले कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा उक्त बात सीधी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने अपने जनसंपर्क के दौरान कही

कांग्रेस प्रत्याशी ने आगे कहा कि कर्मचारियों के पदोन्नति और क्रमोन्नति की समस्या का तुरंत निराकरण किया जाएगा साथ में वेतनमान का पुन: निर्धारण किया जाएगा केंद्र के समान महंगाई भत्ता उसी दिनांक से लागू करके दिया जाएगा समयमान वेतनमान को तीन चरणों से बढाकर के चार चरणों में किया जाएगा कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों के परिवार और कर्मचारियों का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा सभी संवर्गो के कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी नियमित कर दिया जाएगा सीधी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने विधानसभा के कर्मचारी भाइयों से आग्रह करते हुए कहा कि अपने और अपने परिवार के भविष्य के लिए कांग्रेस को समर्थन दें और अपना अमूल्य मत कांग्रेस को देकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं आपकी सभी समस्याओं का निराकरण कांग्रेस की सरकार बनते ही त्वरित गति से किया जाएगा कमलनाथ जी ने यह वचन दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की सारी समस्याओं का उचित निराकरण होगा पहले कैबिनेट बैठक में ही उन्हें सबसे पहले पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाई जाएगी और सभी कर्मचारियों को उनके मन मुताबिक जगह पर स्थानांतरण दिया जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button