क्राइमसीधी

चुरहट पुलिस ने अपहृता लडकी को 600 किलोमीटर दूर भोपाल से किया दस्तयाब

ar 728 ad
AR News Live

चुरहट पुलिस ने अपहृता लडकी को 600 किलोमीटर दूर भोपाल से किया दस्तयाब
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के संदर्भ मे पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव व SDOP चुरहट श्री आशुतोष व्दिवेदी के कुशल मार्गदर्शन मे एवं थाना प्रभारी चुरहट निरी. पुष्पेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व मे चुरहट पुलिस के द्वारा अपहृता किशोरी को भोपाल से दस्तयाब कर परिजनो को किया गया सुपुर्द।

*मामला विवरण*
दिनांक 26/09/23 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट की गई कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिक लडकी दिनांक 25/09/2023 को घर से कॉलेज गई थी और वापस नहीं आई है जो पुलिस चौकी सेमरिया थाना चुरहट पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल थाने मे धारा 363 ता.हि. के तहत मामला पंजीबध्द किया जाकर विवेचना मे लिया गया। दिनांक 25/09/23 को लापता किशोरी की पता तलास की गई जिसकी उपस्थिति भोपाल पाये जाने पर टीम रवाना कर दस्तयाब किया जाकर सभी कानूनी प्रावधानो का पालन करते हुये वैधानिक कार्यवाही की जाकर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. पुष्पेन्द्र मिश्रा, उपनिरी. मोनिका पाण्डेय, उनि देवेंद्र पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button