अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये चौकी बम्हनी पुलिस ने मामला पंजीकृत कर 11 सौ ग्राम गांजा कीमती 11 हजार जप्त करते हुये 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये चौकी बम्हनी पुलिस ने मामला पंजीकृत कर 11 सौ ग्राम गांजा कीमती 11 हजार जप्त करते हुये 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चुरहट निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा तथा चौकी प्रभारी बम्हनी उनि पीसी बागरी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये जप्त किया 11 सौ ग्राम गांजा।
*मामले का संक्षिप्त विवरणः-* चौकी प्रभारी बम्हनी को दिनांक 26 सितंबर 2023 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कुशमहर का लल्लू उर्फ नारायण सिंह गहरवार अपने मकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु रखा है तथा वह अपने घर के सामने खड़ा है। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में चौकी प्रभारी बम्हनी अपने नेतृत्व में मुखविर के बताएं स्थान संदेही के घर पहुंचे जो घर के सामने खड़ा मिला है जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम लल्लू उर्फ़ नारायण प्रताप सिंह गहरवार बताया जिसे मुखविर सूचना से अवगत कराते हुए उसके घर की तलाशी ली गई जो घर के दूसरे कमरे में तखत के नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाये मिला जिसको देखने पर गांजा जैसा पदार्थ भरा था जिसको रगड़कर सूघ कर चेक किया गया जो अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसकी तौल करने पर 11 सौ ग्राम गांजा कीमती 11 हजार रूपये मिला जिसे समक्ष गवाहो के जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20(ख) के तहत अपराध पाये जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरेपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बम्हनी उनि. पी.सी. बागरी, प्रआर मनोज सिंह, आरक्षक विनीत सिंह, सुशील कुमार का अहम योगदान रहा।




