ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सीधी कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन, अपर कलेक्टर राजेश शाही को सांख्यिकी अधिकारी कि कमान…..

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी साकेत मालवीय ने आदेश जारी कर कार्यालयीन आदेश दिनांक 06 जून 2023 में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त राजेश शाही (राप्रसे) अपर कलेक्टर जिला सीधी को जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी जिला सीधी का प्रभार (आहरण एवं संवितरण अधिकार सहित) सौपा गया हैं।
जारी आदेशानुसार शिव प्रकाश मिश्रा डिप्टी कलेक्टर/उपखण्ड अधिकारी सिहावल जिला सीधी को जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी के कार्य से मुक्त किया गया है।




