ब्रेकिंग न्यूज़

लाड़ले भैय्या शिवराज को राखी संग पाती भेजनें लाडली बहनों में उत्साह- अध्यक्ष पूनम सोनी

ar 728 ad
AR News Live

लाड़ले भैय्या शिवराज को राखी संग पाती भेजनें लाडली बहनों में उत्साह- अध्यक्ष पूनम सोनी

 

– विधानसभा क्षेत्र सीधी, चुरहट एवं धौहनी में कार्यक्रम आयोजित

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी ।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी लाडली बहनों ,भांजे- भांजियों के कल्याण के लिए लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं की सौगातें दे रहे हैं ।उनका यह प्रयास अनवरत रूप से चल रहा है। प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन के त्यौहार को भी 30 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री यादगार बनाने वाले हैं । ऐसे में सीधी जिले की लाड़ली बहने भी अपने लाड़ले भैय्या शिवराज को राखी संग पाती 27 अगस्त 2023 को भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने बताया कि इसी क्रम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में राखी संग पाती कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। पटपरा मंडल में राखी संग पाती का कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी महिला मोर्चा जिला

मंत्री श्रीमती लीलावती साकेत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी, कोषाध्यक्ष महिमा तिवारी ,नगर मंत्री रन्नु साकेत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं विधानसभा क्षेत्र चुरहट के रामपुर नैकिन मंडल में राखी संग पाती का कार्यक्रम मंडल की प्रभारी महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती पुनीता मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती सुषमा सिंह , नगर परिषद रामपुर नैकिन की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधानसभा क्षेत्र धौहनी के पोड़ी मंडल में राखी संग पाती का कार्यक्रम मंडल की प्रभारी महिला मोर्चा जिला

महामंत्री श्रीमती जगदंबा सोनी, भाजपा नेत्री सुमन साकेत, महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती अर्चना सिंह , श्रीमती सीमा गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधानसभा क्षेत्र सीधी के कुचवाही मंडल में आयोजित राखी संग पाती कार्यक्रम में मंडल

अध्यक्ष श्रीमती अरुण सिंह गहरवार सहित सभी बहनों की उपस्थित रही। वहीं सीधी नगर मंडल में राखी संग पाती कार्यक्रम में जिले की सभी पदाधिकारी बहने एवं नगर मंडल की सभी बहने उपस्थित रही।

 

इसे समझो ना रेशम का डोर भैय्या….

 

कई लाडली बहनों की राखी के साथ लिखी जा रही पाती की इबारत लाड़ले भैय्या शिवराज के प्रति अगाध प्रेम और श्रद्धा को प्रदर्शित कर रही है ।कुछ पाती में लिखा गया है कि इसे समझो ना रेशम का डोर भैय्या ,मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया ।हम बहनों के लाड़ले भैय्या शिवराज जी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपका स्नेह हम बहनों पर सदैव बना रहे। रक्षा एवं सुरक्षा का वचन हम बहनें आपसे चाहती हैं उस पर आप सदैव अटल रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button