
15 दिन से अंधेरे में भोलगढ़ यादव बस्ती की जनता : अंकुश मोहनी
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। चुरहट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भोलगढ यादव बस्ती का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से लोगों के घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है,ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिन से खराब पड़ा है, जिसकी शिकायत के बाद भी सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है, जिससे ग्राम के लोगों को गर्मी बरसात के मौसम में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है, खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर 15 दिन से खराब पड़ा है, शिकायत के बाद भी सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है, श्री पाण्डेय ने बताया कि पहले तो ट्रांसफॉर्मर खराब ही था, लेकिन अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लग जाने से जल गया था,जिससे जिन लोगों के इस ट्रांसफॉर्मर से कनेक्शन हैं वे अब अंधेरे में रात गुजार रहे हैं, लोगों के बिजली संबंधी काम भी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों का बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर विभागीय कर्मचारियों को ध्यान देना चाहिए।
*गर्मी बरसात आते ही बढ़ रहे मच्छर*
ट्रांसफाॅर्मर जल जाने के कारण स्थानीय लोग गर्मी से जूझ रहे हैं, दिनभर तेज धूप रहने से गर्मी के मौसम में उसम से लोग बेहाल होने लगे हैं।लोग मच्छरों का शिकार होने लगे हैं,रात में हवा के लिए खुले में सोने को मजबूर हैं। जिससे परेशानी बनने लगी है।श्री पाण्डेय ने कहा कि गांवों में विद्युत की समस्या को देखते हुए तत्काल विद्युत अधिकारियों को इसे संज्ञान में लेना चाहिए,जिससे गर्मी बरसात के समय में लोगों के घर की विद्युत व्यवस्था न बिगड़े,इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों एवम् जनप्रतिनिधि को ध्यान देने की जरूरत है।




