ब्रेकिंग न्यूज़

स्काउटिंग से राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु करें तैयारी– सुरेंद्र मणि

ar 728 ad
AR News Live

स्काउटिंग से राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु करें तैयारी– सुरेंद्र मणि
स्काउटिंग बने सेवा का जन आंदोलन — डॉ अजय
भारत स्काउट एवं गाइड की जिला बैठक संपन्न
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ की बैठक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे की अध्यक्षता तथा राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला आयुक्त गाइड डॉक्टर श्वेता सिंह, मुख्यालय आयुक्त प्राचार्य शम्भु नाथ त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना विद्यालय अजय पटेल, एकलव्य विद्यालय नीतू सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, रेडमी सिटी विद्यालय राममिलन साहू, अबोध विद्यालय राम सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में स्थानीय मधुरम रेस्टोरेंट में संपन्न हुई।
बैठक में वर्ष भर चलने वाले आगामी कार्यक्रमों का एजेंडा जिला सचिव हरिशंकर पांडे ने रखा जिसे विभिन्न संशोधनो एवं सुझावों के साथ जिला परिषद ने पारित किया। कार्य परिषद को संबोधित करते हुए भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने कहा कि स्काउटिंग छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है। स्काउटिंग सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राज्यपाल और राष्ट्रपति जैसे पुरस्कार भी प्रदान करती है।
जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने जिले के समस्त विद्यालय प्राचार्य एवं संचालकों से निवेदन किया कि वह अपने विद्यालय से चिन्हित कर दल गठित करते हुए महामहिम राज्यपाल और राष्ट्रपति अवार्ड के लिए तैयारी सुनिश्चित करें। इसके लिए स्काउटिंग की गतिविधियों को बढ़ावा दें, दल गठित करें और स्काउट गाइड के वारंट, विद्यालय का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं।
जिला परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय मिश्रा ने कहा कि स्काउटिंग को जन सेवा का आंदोलन बनाएं। छात्र-छात्राओं में सहज भाव से राष्ट्रभक्ति जागृत हो इसके लिए स्काउटिंग की गतिविधियों एवं एवं कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें। डा मिश्रा ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिऐ। हेड क्वार्टर कमिश्नर प्राचार्य शम्भु नाथ त्रिपाठी ने जिला कार्य परिषद में विभिन्न प्रकार के सुझाव रखते हुए इस स्काउट्स की गतिविधियों को जिले के प्रत्येक विद्यालय में पहुंचने की बात कही। जिला कार्य परिषद में जिला कमिश्नर गाइड डॉ श्वेता सिंह ने विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट सुझाव देते हुए कहा कि वृक्षारोपण, विगनर् कोर्स, स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण एवं वारंट, जिला संघ के कार्यालय सह प्रशिक्षण केंद्र, विभिन्न विद्यालयों में स्काउट गाइड का विधिवत संचालन सहित अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में का संचालन संयुक्त सचिव वरिष्ठ शिक्षक शशी गौतम, आभार प्रदर्शन अजीता द्विवेदी ने किया। कार्यवाही जिला प्रशिक्षण आयुक्त छात्रमणि पांडे द्वारा लिपिबद्ध किया गया। स्काउट शिक्षक के पी सिंह का भी उत्कृष्ट योगदान रहा। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड जिला संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे और स्काउटिंग की विधिवत संचालन हेतु सुझाव दिए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button