ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सीधी पेशाब काण्ड और सिंगरौली गोली कांड में भेदभाव क्यूं…? आरोपी के घर चले मामा का बुलडोजर,कांग्रेस ने निकाली रैली….

ar 728 ad
AR News Live

आदिवासी युवक पर गोली दागने वाला भाजपा विधायक का बेटा विवेकानंद वैश्य अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आर्म्स व एससी/एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में थाना प्रभारियों की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद मोरवा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सीधी के पेशाब कांड के आरोपी के घर में चले बुलडोजर का उदाहरण देकर क्षेत्रीय नेता और आमजन विधायक पुत्र के घर भी बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।

 

इधर, घटना के दूसरे दिन सिंगरौली की सियासत गर्म रही। आप और कांग्रेस ने मिलकर सरकार को घेरा। कांग्रेस सड़क पर उतरी। एसपी कार्यालय का घेराव कर अन्य अपराधियों की तरह विधायक पुत्र के आशियाने पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की। वहीं आप की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर विधायक पुत्र को शासन-प्रशासन का संरक्षण मिल रहा है।

 

 

गौरतलब है कि मोरवा थाना क्षेत्र के पंजरेह स्थित बुढ़ी माई मंदिर के पास गुरुवार की शाम सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के पुत्र विवेक वैश्य ने आदिवासी युवक सूर्य प्रकाश खैरवार पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया। घटना उस दौरान हुई जब आरोपी विधायक पुत्र खैरवार बस्ती से चार पहिया वाहन से गुजर रहा था। उसी दौरान आरोपी विवेक वैश्य ने विवाद शुरू किया और आदिवासी युवक सूर्य प्रकाश पर गोली दाग दी।

 

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की शिकायत पर मोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 307, 25/27 आर्म एक्ट सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

 

प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पता चला है कि विधायक पुत्र द्वारा यह पहला अपराध नहीं है इसके पहले भी उसके द्वारा कई अपराध किए गए लेकिन कार्यवाही ना होने से उसके हौसले बढ़ते ही गया।

 

1. आरोपी विधायक पुत्र विवेक वैश्य ने 22 जनवरी 2020 में मोरवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे बंटी गर्ग के साथ मारपीट कर फायरिंग की थी। साथ ही वाहन में तोडफ़ोड़ की। विधायक पुत्र ने यह दबंगई जमीन हथियाने को लेकर की थी। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई में खानापूर्ति होने से आरोपी का मनोबल बढ़ता गया।

 

2.एमपी-यूपी बार्डर स्थित खनहना बैरियर के पास अवैध कोयले से लदे ट्रक पार कराने की बात पर आरोपी विवेक वैश्य ने वनकर्मियों के साथ मारपीट कर गोली चलाई थी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में कार्रवाई के नाम पर पुलिस व प्रशासन ने लीपापोती कर विधायक पुत्र को बचाने का काम किया था।

 

कांग्रेस का प्रदर्शन: सीधी की तरह यहां भी लिया जाए एक्शन

आदिवासी युवक को न्याय दिलाने और आरोपी पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में एसपी कार्यालय का घेराव किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सीधी में पेशाबकांड की घटना पर सीएम का सख्त रवैया देखकर सिंगरौली की जनता मुख्यमंत्री से मांग कर रही है कि विधायक के घर पर बुलडोजर चलवाया जाए। कहा, सीधी की घटना में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी के घर पर बिना देरी किए बुलडोजर चला था। ऐसे में आदिवासी पर गोली मारने वाले के घर पर बुलडोजर चलाने में देरी क्यों की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button