ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, नदी नाले उफान पर, कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट….

ar 728 ad
AR News Live

मध्यप्रदेश में बारिश से नदी-नाले उफनाए हुए हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हालात ज्यादा खराब हैं। जबलपुर में बरगी डैम से पानी छोड़े जाने पर नर्मदा में जलस्तर बढ़ गया है। नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर शनिवार सुबह जलस्तर 956 फीट के पार पहुंच गया। नदी का अलार्म लेवल 964 फीट और खतरे का लेवल 967 फीट है।

 

 

प्रशासन का कहना है कि शाम तक जलस्तर और बढ़ सकता है। नर्मदा किनारे के गांवों में टीम तैनात कर लोगों को नदी से दूर रहने की हिदायत दी गई है। बैतूल में सतपुड़ा डैम के 7 और छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के 4 गेट खोलना पड़े हैं। जबलपुर और बालाघाट में शनिवार को प्री प्राइमरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को ग्वालियर – चंबल के जिले शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में भारी बारिश हो सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि एक्टिव सिस्टम उत्तर की दिशा की तरफ जाते हुए दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चला जाएगा। इसके चलते बारिश की गतिविधि घटेगी, लेकिन ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में मध्यम से भारी बारिश का दौर अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा।

 

 

पन्ना, दमोह और कटनी जिलों में‎ बारिश के कारण खजुराहो में केन नदी उफान ‎पर आ गई है। ‎कई गांवों में‎ खेत डूब गए हैं। खरयानी, पलकोहां‎ और ढोड़न गांव के किनारे तक नदी‎ का पानी पहुंचने लगा है।‎

 

 

शिवपुरी जिले में एक मकान भरभराकर गिर गया। पिछोर थाना क्षेत्र के बदरवास गांव में मकान के गिरने का VIDEO सामने आया है। मकान मालिक व्यापारी शिवनारायण गुप्ता दो साल पहले अपने पुश्तैनी घर को छोड़कर पिछोर में रहने लगे थे। तब से यहां ताला लगा हुआ था। बारिश का पानी घर में जमा हो गया था। दीवारें कमजोर पड़ गईं। पड़ोसी को इसका आभास हो गया था, जैसे ही मकान गिरा उसने VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

 

 

रायसेन जिले के उदयपुरा में नर्मदा नदी उफान पर है। जिले के उदयपुरा में बोरास पुल के ऊपर तक पानी आ गया है। नर्मदा तटों पर ‎बसे गांव अलीगंज, मांगरोल, बरहा कला,‎कोटपार महंत, सर्रा, सोजनी जैसे सभी गांवों‎ में चौकीदारों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

 

बालाघाट में एक युवक बाइक से उफनता नाला पार कर रहा था। संतुलन बिगड़ा और वह बह गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और व्यापारी की नजर युवक पर गई, वे पानी में उतरे और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक ने बताया कि वह मां के लिए दवा लेकर लौट रहा था। पुल पर से पानी बह रहा था। मां को समय पर दवाई पहुंचाना था, इसलिए हिम्मत कर नाला पार करने लगा।

 

 

जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की शनिवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित करना पड़ी हैं। बारिश के कारण प्रशासन ने BALLB और LLB की परीक्षाएं स्थगित की हैं। LLB चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा अब 17 अगस्त को कराई जाएगी। BALLB के 6वें सेमेस्टर की परीक्षा अब 23 अगस्त को होगी।

 

MP में अब 12% बारिश ज्यादा

मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक ओवरऑल 12% बारिश ज्यादा हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होने से यह आंकड़ा 100% तक बढ़ा है। एक दिन 6% बारिश ज्यादा हुई थी। IMD भोपाल के अनुसार पूर्वी हिस्से में अभी भी औसत 14% तक बारिश कम हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में 11% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

 

नरसिंहपुर में 35 इंच से ज्यादा बारिश

 

नरसिंहपुर में अब तक 35 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सिवनी में 32 इंच के करीब पानी गिरा है। डिंडोरी में भी आंकड़ा 29 इंच से ज्यादा है। छिंदवाड़ा में 28 इंच बारिश हो चुकी है। नर्मदापुरम-रायसेन में भी बारिश का आंकड़ा 28 इंच से ज्यादा है।

इंदौर, अनूपपुर, बालाघाट, कटनी, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया, बैतूल, देवास, हरदा, और रतलाम में 24 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो चुकी है।

निवाड़ी, भिंड, बुरहानपुर, उज्जैन, विदिशा में 20 इंच या इससे ज्यादा बारिश हुई है। भोपाल में आंकड़ा 17 इंच तक पहुंचा है।

 

यहां सबसे कम बारिश

 

खरगोन, मंदसौर, मुरैना, ग्वालियर, बड़वानी, अशोकनगर, सतना में बारिश का आंकड़ा 16 इंच के नीचे ही है।

(1 जून से 4 अगस्त तक की बारिश)

 

मध्यप्रदेश में कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे

 

4 जिलों में भारी बारिश: शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में 24 घंटे के अंदर 2.5 से 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश: विदिशा, रायसेन, गुना, ग्वालियर, अशोकनगर, सतना, कटनी, सिवनी, बालाघाट, सागर, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ ।

31 जिलों में हल्की बारिश: भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और मंडला।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button