एक तरफ महगाई की मार दूसरी तरफ भ्रष्टाचार: को लेकर धरना संपन्न

मध्य प्रदेश के सीधी जिले की सिहावल विधानसभा में बिजली की गंभीर समस्या, लंबित राजस्व मामलों की भरमार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मनरेगा की उपेक्षा, खाद बीज की कालाबाजारी, बदतर कानून व्यवस्था, पेयजल की विकट समस्या, और जन समस्याओं के प्रति शासन प्रशासन की असंवेदनशीलता के विरोध में सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन के साथ धरना अनशन किया | वाकई क्षेत्र में समस्याएं इतनी गंभीर थीं कि, क्षेत्रीय विधायक द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते वक्त जनता जनार्दन का गुस्सा फूट पड़ा और शिकायती पत्रों के साथ ही मुखर होकर शिकायतें करने लगे l नवागत एसडीएम ने उनकी समस्याओं को स्वीकारा और 15 दिवस के अंदर उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया | ज्ञापन सौपते वक्त सिहावल विधायक ने चेतावनी दी कि,यदि समय सीमा के अंदर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आगे उग्र आंदोलन होगा |





