ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी चुरहट में कांग्रेस ने बीएलए का प्रशिक्षण शिविर किया आयोजित

ar 728 ad
AR News Live

सीधी चुरहट में कांग्रेस ने बीएलए का प्रशिक्षण शिविर किया आयोजित

 

प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़,सफलता के लिए प्रशिक्षण है आवश्यक:-ज्ञान सिंह

 

प्रशिक्षण की जीवन में है महत्वपूर्ण भूमिका:- बृजभूषण शुक्ला

 

 

भोपाल से आए प्रशिक्षकों ने बूथ स्तर पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला की विशेष उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रशिक्षक प्रोविल मित्रा के द्वारा सीधी एवं चुरहट विधानसभा के बीएलए एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जवाहर कांग्रेस भवन सीधी और चुरहट में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों ने आकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 3 सत्र का आयोजन कर कांग्रेस की स्थापना कांग्रेस की नीतियां एवं सिद्धांत वर्तमान परिवेश में कांग्रेस और आने वाले चुनाव में बूथ स्तर पर कार्य करने की योजना जनसंवाद आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाना और कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों एवं घोषणाओं से जनता को अवगत कराने, जनता के बीच में अपनी बात को सारगर्भित तरीके से रखने, मतदाता सूची के निर्माण पुन:निरीक्षण एवं प्रकाशन के समय आवश्यक सावधानियां एवं दिशा निर्देश के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में सीधी चुरहट विधानसभा के सभी बीएलए साथी शामिल रहे। प्रशिक्षण शिविर के प्रारंभ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बीएलए साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन और प्रशिक्षण का महत्त्वपूर्ण योगदान है यदि हम प्रशिक्षित हैं और अनुशासन के साथ काम करते हैं तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होता है प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से हम अपनी विरासत अपने सिद्धांत अपनी नीतियों और दूसरों के विचारों के माध्यम से बहुत कुछ सीखते हैं जो भविष्य में हमें सफलता की ओर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सीधी जिले के प्रभारी नियुक्त श्री बृज भूषण शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है प्रशिक्षण के माध्यम से हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होता है यदि राजनीतिक कार्यकर्ता प्रशिक्षित है तो वह पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है पार्टी के रीति नीति और सिद्धांतों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित कर पार्टी से जोड़ने में अपनी भूमिका अदा करता है प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग से पधारे प्रशिक्षक प्रोविल मित्रा द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जनसंवाद मतदाता सूची निर्माण पुनः परीक्षण मतदाता सूची प्रकाशन मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में दोनों विधानसभा के सभी बीएलए उपस्थित रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों में उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे ने किया और आभार ब्लॉक अध्यक्ष कुचवाही लालवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दिनेश पाठक ब्लॉक अध्यक्ष सीधी महेंद्र सिंह भूपेंद्र ब्लॉक अध्यक्ष बरमबाबा रविनाथ गोस्वामी ब्लॉक अध्यक्ष सेमरिया अरविंद तिवारी संकट, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कुचवाही यज्ञराज साहू राणा प्रताप सिंह जगदीश तिवारी सहित बीएलए साथी शामिल रहे।

चुरहट प्रशिक्षण कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति

पूर्व विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री महामंत्री कमलेश्वर सिंह किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल पांडे ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर नैकिन प्रदीप द्विवेदी सहित सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button