ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रक चालक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, ड्राइवर फरार

ar 728 ad
AR News Live

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास रविवार सुबह के समय एक सड़क दुर्घटना में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई. यह हादसा रोहतक रोड पर खड़ी कार में ट्रक चालक द्वारा टक्कर मारने की वजह से हुई. इस दुर्घटना में दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई. जिस समय यह हादसा हुआ उस सयम दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर कार में तकनीकी खराबी की वजह से गाड़ी के बाहर खड़ा था.

जानकारी के मुता​बिक मृतक दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की कार में कुछ तकनीकी खामियों की वजह से रुक गई थी. कार में खराबी आने के बाद मृतक गाड़ी के बाहर खड़ा हो गया था. उसी समय उसकी कार को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी. भयानक हादसे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक मारूति कार पर ड्राइवर की साइड से पूरी तरह चढ़ गया था. ट्रक से जोरदार टक्कर लगते ही कार के परखचे उड़ गए. इंस्पेक्टर को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.

चालक के खिलाफ FIR

मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के रूप में हुई है. जगबीर सिंह वर्तमान में दिल्ली पुलिस के सुरक्षा इकाई में तैनात थे. मृतक जगबीर सिंह दिल्ली पुलिस में 1994 में भर्ती हुए थे. दूसरी तरफ दिल्ली के रोहतक रोड पर सड़क हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद से दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. दिल्ली पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अभी कार का चालक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button