ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किया गया दिव्यांग जन सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

ar 728 ad
AR News Live

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्यांग प्रभाग माउंट आबू के द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेशव्यापी दिव्यांग

सेवा अभियान की बस सीधी पहुंची । इस अभियान के सदस्यों का स्वागत सम्मान किया गया ।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चलाया जा रहा मध्य प्रदेश दिव्यांग समानता, संरक्षण और सशक्तिकरण अभियान भोपाल से शुरू होते हुए सीधी जिले के दिव्यांग विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, गणेश विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2,सरस्वती स्कूल में जीवन मूल्यों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

 

ब्रह्मा कुमारीज़ दिव्य ज्योतिधाम के द्वारा स्थानीय विवेकानंद दिव्यांग आश्रम में दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित ओर मानसिक रूप से बाधित बच्चों के लिये दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।

 

इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने कहा कि दिव्यांग जनों को हमेशा स्नेह संपन्न व्यवहार द्वारा प्रोत्साहित करना चाहिए, यदि हम आध्यात्मिकता को अपनाते कार्य करेंगे तो निश्चित ही परमात्मा हमें शक्ति देगा ।

 

जिसमें सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ से अभियान के सदस्यों का स्वागत किया गया। ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने अभियान का लक्ष्य और उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है दिव्यांग जनों को समाज में सम्मान दिलाना और उन्हें समानता संरक्षण और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना ताकि कोई भी शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति किसी भी हीन भावना से ग्रसित ना हो सके और समाज में उनके साथ समानता का व्यवहार हो तथा उनका सम्मान बरकरार रहे । इसी उद्देश्य को लेकर के यह दिव्यांग समानता संरक्षण और शक्ति करण अभियान पूरे प्रदेश में निकाला जा रहा है । इससे पूर्व ब्रह्माकुमारीज द्वारा उड़ीसा एवं कर्नाटक में भी इस प्रकार का अभियान चलाया जा चुका है। ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने अपनी अभियान का उद्देश्य को और स्पष्ट करते हुए बताया कि हमने कभी नहीं सुना कि कोई अंधे व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ हो जब भी एक्सीडेंट होता है तो आंखों से देखने वाले व्यक्ति का ही होता है। दिव्यांग परिवार, समाज, संगठन पर बोझ नहीं है। अरुणिमा सिन्हा का उदाहरण देते हुए कहा कि एक दिव्यांग महिला जिसने 29000 फिट से भी अधिक ऊंचाई पर जाकर माउंट एवरेस्ट की चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया उसपर हमें गर्व है। ऐसे दिव्यांग जनों पर दीदी ने लुई ब्रेल, प्रांजल पाटिल, थॉमस अल्वा एडिसन आदि दिव्यांग जनों के उदाहरण देकर अपनी बात को सभी के बीच स्पष्ट किया। दिव्यांगों ने बहुत कुछ करके दिखाया है। असली में दिव्यांग तो वह हैं जिनकी सोच खराब है, जो दिव्यांगों से घृणा करते हैं, जो दिव्यांगों को बोझ समझते हैं। असली में व्यक्ति दिव्यांग तन से नहीं मन से होता है। हमें एकजुट होकर सभी की सोच को परिवर्तन करना है। सभी को अनेकानेक एक्टिविटीज एवं गेम्स के द्वारा जीवन में नैतिक मूल्यों के बारे में बताते हुए उन्हें धारण करने की शिक्षा दी । अंत में भावना बहन ने सभी को प्रतिज्ञा करा कर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया एवं विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

 

इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न तरह के खेल के माध्यम से जीवन जीने की श्रेष्ठ कला बताई, राजयोग का अभ्यास कर जीवन में संतुलन कैसे बनाएं बताया गया । इस कार्यक्रम में भोला गुप्ता जी अध्यक्ष वैश्य समाज, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी पूनम तिवारी,जिलाखेल अधिकारी जगदीश जी,मनेंद्र शेर अली, मंजू सिंह जी ,इंजी आर एन गुप्ता ,प्राचार्य जे एन मिश्र ,अजिता दिवेदी, एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित थे। साथ ही ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानिय सेवाकेन्द पर युवाओं के लिए कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम का संचालन बी के सरिता बहन ने किया एवं आभार बी के रेखा दीदी ने व्यक्त किया ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button