दिल्ली ncrब्रेकिंग न्यूज़

कल बंद रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल, तेज बारिश को देखते हुए CM केजरीवाल ने लिया फैसला

ar 728 ad
AR News Live

देश की राजधानी दिल्ली  में पिछले दो दिनों लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है. मौसम विभाग की माने बीते दो दिनों में हुई बारिश ने पिछले हो दशक के जुलाई महीने में हुई बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शहर में लगभग हर जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. ताजा हालात को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल यानी 10 जुलाई को दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है.

 

10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

सीएम अरविंद केजरीवाल  ने पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यह फैसला लिया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है.’

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1678012613626671104?t=h8WRQOPa0NL0X6c1V9Sv8A&s=19

 

जुलाई में अभी तक 164 मिमी बारिश हुई

दिल्ली में जुलाई में अभी तक 164 मिमी बारिश हुई है. पूरे महीने में शहर में औसतन 209.7 मिमी बारिश होती है. भारी बारिश के कारण शहर के कई पार्क, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया और सड़कों पर भारी जाम लग गया. सोशल मीडिया पर सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरते लोगों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं, जिसने शहर की जल निकासी प्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग ने मानसून की स्थिति को देखते हुए अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की और औसत बारिश की संभावना है. फिलहाल, बारिश की संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि बारिश की वजह वे न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी सामान्य कम ही रहेगा. यानी दिल्ली वाले अभी बारिश से राहत की उम्मीद न करें.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button