ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

चुरहट 11 जुलाई को छात्रवृत्ति वितरण समारोह

अर्जुन सिंह की स्मृति में आयोजन

ar 728 ad
AR News Live

 

रिपोर्ट 👉 अरुण मिश्रा 

 

सीधी l जिले में 9 जुलाई, 2023

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की स्मृति में चुरहट की बेटियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है| इसका वितरण दिनांक 11 जुलाई 2023 को प्रात: 10.30 बजे चुरहट में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा| यह आयोजन पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा किया जा रहा है। छात्रवृत्ति देने के लिए चुरहट क्षेत्र की छात्राओं से आवेदन लिए गये थे| जिनमें से 11 छात्राओं का चयन किया गया है| उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित इन छात्राओं में से आठ को प्रति माह पांच हजार रूपये तथा तीन को दो हजार पांच सौ रूपये प्रतिमाह एक वर्ष तक मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी| इस छात्रवृत्ति की कुल राशि 5 लाख 70 हजार रुपये है।

इस कार्यक्रम का आयोजन शिव विद्यालय, चुरहट थाना के सामने, चुरहट, जिला सीधी में होगा। जिसमें सभी 11 छात्राओं का सम्मान और छात्रवृत्ति वितरण होगा। कार्यक्रम में रीवा नगर निगम के मेयर श्री अजय मिश्रा, सतना नगर निगम के पूर्व मेयर श्री राजाराम त्रिपाठी एवं रीवा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button