महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जनाक्रोश धरना,उमड़ा भारी जन सैलाब

महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जनाक्रोश धरना,उमड़ा भारी जन सैलाब
अजय सिंह राहुल ने पुनः की घोषणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सीधी बनेगा संभाग खुलेगा मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज
भाजपा ने अपना भ्रष्टाचारी पाप छिपाने सतपुड़ा भवन में लगाई आग :- अजय सिंह राहुल
जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान भाजपा के जनप्रतिनिधि कर रहे अपना विकास: -ज्ञान सिंह
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त प्रदेश में होगा परिवर्तन:- बृजभूषण शुक्ला
प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार:- कमलेश्वर द्विवेदी
जनता त्रस्त सीधी विधायक कर रहे स्वयं का विकास: -लालचंद्र गुप्ता
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी की विशेष उपस्थिति और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में सतपुड़ा भवन में अग्निकांड की घटना,महाकाल लोक निर्माण में घोटाला, भ्रष्टाचार,महंगाई,बेरोजगारी, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेशव्यापी जन आक्रोश धरना कलेक्ट्रेट के सामने वीथिका भवन प्रांगण में आयोजित हुआ।महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपकर समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महात्मा गांधी स्व.कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब स्व.इंद्रजीत कुमार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कांग्रेस के आयोजित जन आक्रोश धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर लताड़ा।कांग्रेस के आंदोलन में भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब से प्रदेश में परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही थी
जनाक्रोश धरना को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपना भ्रष्टाचारी रूपी पाप छिपाने के लिए सतपुड़ा भवन में आग लगवाई ।फायर स्टेशन सतपुड़ा भवन के बगल में होने के बावजूद भी 20 घंटे बाद उस आग पर काबू पाया गया जो यह साबित करता है कि अपने भ्रष्टाचार को छुपाने अपने पाप को छुपाने के लिए शिवराज सिंह और उसकी सरकार ने जानबूझकर सतपुड़ा भवन के दस्तावेजों को जलाया लेकिन उनका यह पाप छिपाने वाला नहीं है प्रदेश की जनता सब देख रही है विगत दिवस महाकाल लोक परिसर में हल्की सी हवा में सप्तर्षियों की मूर्तियों सहित बहुत से निर्माण कार्य खंडित हो गए। राहुल ने आगे कहा कि जो सरकार राम के नाम पर,भगवान के नाम पर वोट मांगती है उसने भगवान को ही लूटने का काम किया है शिवराज सिंह को भगवान महाकाल और इस प्रदेश की जनता माफ करने वाली नहीं है भाजपा का पतन शुरू हो गया है और प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है प्रदेश में परिवर्तन निश्चित है अजय सिंह राहुल ने सीधी के लिए घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सीधी जिले को संभाग बनाया जाएगा और मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ बहुत सारे विकास कार्य होंगे
जनाक्रोश धरना में को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी से त्रस्त हो चुकी है हर ऑफिस में बिना लेन देन किसी की कोई सुनवाई नहीं होती, राजस्व अमले में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है वारिसाआना नामांतरण पुल्ली के लिए ₹50000 की मांग की जाती है गली-गली चौराहे चौराहे में पुलिस जांच के नाम पर वाहन चालकों से मोटी वसूली कर रही है और यह सारा पैसा यहां के भाजपा जनप्रतिनिधियों की जेब में जा रहा है इसीलिए इन सब पर लगाम नहीं लगाई जा रही है स्थानीय विधायक और सांसद स्वयं का विकास कर रहे हैं उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है। जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि भाजपा विधायकों की शह पर उनके गुर्गे लोगों को परेशान कर रहे हैं गुंडागर्दी पर उतारू हैं लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और उल्टे पीड़ित पक्ष के ऊपर एफ आई आर दर्ज करा दी जाती है पिछली कुछ घटनाओं में चाहे वह पत्रकारों के साथ हो चाहे व्यापारियों के साथ मारपीट की घटना रही हो सब भाजपा के जनप्रतिनिधियों के सह पर हुई है आज तक उन लोगों को न्याय नहीं मिला जनता यह सब भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी कमीशन खोरी को देख और समझ रही है आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाएगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बनेगी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए बिना किसी शर्त के दिए जाएंगे साथ में गैस का सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी किसानों का कर्ज माफ होगा कांग्रेस सरकार ही हर तबके का विकास कर सकती है।
जनाक्रोश आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है आम जनमानस महंगाई बिजली पानी भ्रष्टाचार से परेशान हैं प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है मध्यप्रदेश में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी
पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने जन आक्रोश आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनता अब धर्म जाति के नाम पर बहकावे में आने वाली नहीं है वह समझ चुकी है कि जो भाजपा भगवान की नहीं हो सकी वह हमारी नहीं हो सकती है जनता आप किसी बहकावे में आने वाली नहीं है और वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है
सीधी विधायक को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि जनता त्रस्त है लेकिन सीधी विधायक स्वयं का विकास कर रहे है उन्हें जनता के विकास से कोई सरोकार नहीं है मैं सीधी विधायक को चुनौती देना चाहता हूं कि उन्होंने सीधी के विकास के लिए क्या किया है वह जनता के सामने आकर बताएं सीधी में जो भी विकास हुआ है वह 2003 के पहले कांग्रेस की सरकार में हुआ है सीधी विधायक सिर्फ अपने विकास में लिप्त हैं और वह अपने घर अपनी जमीन अपने गोदाम का विकास कर रहे , सीधी विधायक के शह पर उनके लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं।
जनाक्रोश धरना कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे ने किया।
उक्त जानकारी प्रवक्ताद्वय आकाश राज पाण्डेय एवं पंकज सिंह द्वारा दी गई।
*जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपे गए मांग पत्र के प्रमुख बिंदु*
*गत माह उज्जैन महाकाल लोक में हलके हवा में ही भारी भ्रष्टाचार एवं घोटाले से निर्मित सप्तऋषियों की 6 मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई, निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है, हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जांच किया जाए एवं दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए
*12 जून 2023 को सतपुड़ा भवन भोपाल में लगी आग 20 घंटे तक जलती रही जिससे समस्त दस्तावेजों, फर्नीचर सहित करोड़ों का नुकसान हुआ मंत्रालय के समीप ही फायर स्टेशन होने के बाबजूद भी यह अग्निकांड हुआ इस अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की जाती है।
*आम जनमानस से संबंधित विभागों में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है पीडित पक्ष का बिना लेनदेन के कोई काम नहीं होता है इस पर रोक लगाई जाए।
*निराश्रित विधवा वृद्धा दिव्यांग पेंशन की बढ़ाकर 1500 प्रति माह की जाए वृद्धा पेंशन के लिए गरीबी रेखा सूची में
नाम होने की बाध्यता समाप्त की जाए !
• बेरोजगार युवाओं को योग्यता अनुसार रोजगार दिलाया जाए या रु 5000 वेरोजगारी भत्ता दिया जाए !!
सीधी जिले की बिजली व्यवस्था लचर है बड़े पैमाने में बिजली कटौती की जाती है, ग्रामीण अंचल में खम्बे तार लगे है लेकिन विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। मनमाना बिजली बिल की बसूली हो रही है। अत: ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं, मनमाना बिजली बिल की वसूली पर रोक लगाई जाए एवं विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए !
• सीधी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब है स्वास्थ्य सुविधाओं का भारी अभाव है अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कर नए डॉक्टरों की पदस्थापना की जाए, साथ ही स्वाथ्य केंद्रों और अस्पतालों में मरीजों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए एवं मरीजो को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाय !
• आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को नियमित कर वेतन में बढ़ोतरी की जाए !
ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायकों को नियमित कर वेतन में बढ़ोतरी की जाए।
• सीधी सिंगरौली मार्ग बिगत 10 वर्षों से निर्माणधीन है जो आज तक नहीं बन सका, वर्तमान में भी कार्य बंद है, और सड़क निर्माण कमीशन खोरी की भेट चढ़ गया है। अत: कमीशन खोरी बंद कर उसका अबिलंब निर्माण कराया जाए !
सीधी टिकरी मार्ग में वाहनों का आना जाना अत्यधिक है, सड़क संकरी है, जिससे आए दिन दुर्घटना घटती।होती रहती है अत: उक्त मार्ग को फोरलेन सड़क निर्माण कराया जाए ।
• जगह जगह पुलिस द्वारा चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, साथ ही बाइक सवारों को रोककर उनके
द्वारा बदसलूकी की जाती है इस पर रोक लगाई जाए।
जिले में अधिकारियों कर्मचारियों की बेहद कमी है एक कर्मचारी के पास कई कई प्रभार है जिससे जनता के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं और आमजन दफ्तरों के चक्कर लगाते रह जाते हैं जिले में कर्मचारियों और अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की जाए।
• किसानों के नामांतरण बंटवारा सीमांकन एवं तहसीलों में विभिन्न प्रकार के प्रकरण अत्यधिक मात्रा में निराकरण के लिए अटके हैं, उक्त कार्यों के लिए राजस्व अमले द्वारा पैसे की बेजा मांग की जाती है, तत्काल शिविर लगाकर प्रकरणों का निपटारा समय सीमा में कराकर किसानों को राहत दी जाए और भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए।
*ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल की भारी असुविधा है, हैंडपंप खराब हैं, जल प्रदाय योजनायें बंद पड़ी हैं, हैंडपंप मरम्मत का कार्य अत्यंत धीमी गति से ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से चल रहा है ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर खराब पड़े हैंडपंपों में तत्काल सुधार कराया जाए एवं बंद पड़ी नल जल योजनाओं को तत्काल प्रारंभ कर शुद्ध पेयजल
उपलब्ध कराया जाए !
न्याय के लिए दर-दर भटक रहे लोगों के लिए पुलिस प्रशासन की प्रणाली पारदर्शी बनाए जाए एवं पीड़ित पक्ष को न्याय प्रदान किया जाए।
बहरी से अमिलिया मार्ग पिछले वर्ष से अवरुद्ध है नए पुल के निर्माण में तेजी लाई जाए एवं वैकल्पिक मार्ग की
व्यवस्था कर आवागमन सुचारू किया जाए !
संपूर्ण जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री जोरों पर है जिसके कारण युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाई जाय
* भूमिहीन परिवारों को भूमि प्रदान कर आवास योजना का लाभ दिलाया जाए साथ ही आवास की राशि 2,50000
रूपए प्रति आवास की जाए !
• गरीबी रेखा की सूची से कई पात्रों के नाम काट दिए गए नया सर्वे कराकर के सभी पात्रों के नाम सूची में जोड़े जाएं।
*गुणवत्ता विहीन खाद्यान वितरित किया जाता है खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए साथ ही शक्कर एवं मिटटी का तेल भी वितरित किया जाए एवं प्रति व्यक्ति 25 किलो राशन उपलब्ध कराया जाए।
शासकीय कार्य में मजदूरो की मजदूरी राशि बढाकर रु 500 प्रति दिन किया जाए।
• सेमरिया चौकी अंतर्गत ग्राम मडवा के सरपंच श्री सुरेश साकेत एवं श्री हनुमान साहू को सेमरिया चौकी प्रभारी द्वारा अकारण ही थाने में बंद कर मारपीट की गई उक्त घटना पर पुलिस अधीक्षक सौधी को ज्ञापन के माध्यम से जांच कर थाना प्रभारी सहित दोषियों पर FIR की मांग की गई थी, किन्तु आज तक उक्त प्रकरण में कोई कार्यवाही नहीं की गई, तत्काल दोषियों पर कार्यवाही की जाए।
*सीधी से बहरी मार्ग में कुचवाही बाई पास चौराहे में आवागमन अत्यधिक बात रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है, अत: कुचवाही बाईपास चौराहे में ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए !
*शहर के अंदर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती हैं यातायात व्यवस्था सुचारू की जाए !
• फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए एवं किसानों को खरीदी पर बोनस दिया जाए।
सीधी का विधि विश्वविद्यालय पिछले 10 वर्षों से संचालित नहीं हो रहा बार-बार आश्वासनों के बावजूद भी आज तक विधि विश्वविद्यालय संचालित नहीं हो सका नए सत्र से उसे संचालित किया जाए।
. जिले में आवारा घूम रहे मवेशी किसानों की फसल को नष्ट कर रहे हैं जिससे किसानों को भारी क्षति हो रही है। एरा प्रथा पर तत्काल रोक लगाई जाए, कमलनाथ जी की सरकार के समय से निर्मित हो रहे गौशालाओं को तत्काल पूर्ण कर गोवंश को उसमें संरक्षित किया जाय, एवं गौ अभ्यारण का निर्माण किया जाए !
ललितपुर से सिंगरौली रेल लाइन परियोजना में भूमि अधिग्रहण करते समय शासन द्वारा सभी को रोजगार देने का कानून बनाया गया था किंतु बाद में 19-11-19 के पूर्व अधिग्रहित भूमि स्वामियों के आश्रितों को रोजगार देने का प्रावधान किया गया वर्तमान में अब उस परियोजना में किसी को भी रोजगार उपलब्ध कराने में रेलवे विभाग ने असमर्थता व्यक्त की है एक ही परियोजना में कुछ लोगों को रोजगार देना और बाकी को रोजगार से वंचित करना शासन का दोहरा रवैया, और स्थानीय सांसद विधायक की अकर्मण्यता दर्शाता है रेल परियोजना में अधिग्रहित भूमि स्वामियों के सभी आश्रितों को रोजगार दिलाया जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सस्ते दर पर हितग्राहियों को रेत उपलब्ध कराई जाए।
प्रधानमंत्री आवास में पात्र हितग्राहियो का नाम नहीं जुड़ा है सर्वे कराकर पात्र हितग्राहियो का नाम जोड़ा जाए !
• मध्य प्रदेश शासन के द्वारा शिक्षा विभाग में नियुक्त अतिथि शिक्षकों को बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी नियमित नहीं किया गया अतः अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाए !
• जिले में मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाए।
सीधी जिले को संभाग बनाया जाए।
*जनाक्रोश धरना में इन्होंने भी किया संबोधित*
पूर्व अध्यक्षगण चिंतामणि तिवारी,आनंद सिंह,रूद्रप्रताप सिंह,पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू,नपा अध्यक्ष काजल वर्मा,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंती देवी कोल,पूर्व विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह,महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह,रंजना मिश्रा ,ब्लॉक महिला अध्यक्ष वसुधा सिंह,जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू,विष्णु बहादुर सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत पांडे, आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तिलकराज सिंह,महामंत्री हरिहर सोनी,पार्षद विनोद मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रतीभान पटेल,पार्षद मेनका प्रभात सिंह,अब्दुल समद,दिलीप सितानी,महामंत्री अशोक कोरी, दिनेश पाठक
============================
जन आक्रोश कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह प्रदेश महामंत्री नीलम सिंह सुरेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेरगांव,जीवेंद्र सिंह लल्लू,आकाश सिंह रिंकू,महामंत्री नवीन सिंह अखंड प्रताप सिंह भूपेंद्र सिंह,जय सिंह,भीम कामदार,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,संदीप उपाध्याय,ब्लॉक अध्यक्षगण राम विलास पटेल अरविंद तिवारी संकट,भूपेंद्र सिंह महेंद्र जी,यजराज साहू,लालवेंद्र सिंह,रविनाथ गोस्वामी,सुंदरलाल सिंह,मोहम्मद हफीज लाला भाई,मोहम्मद असलम,गोविंद गुप्ता शशिकला द्विवेदी,तारा सिंह,माधुरी सिंह,रेखा सिंह शीलारानी साकेत,सुशीला साकेत विनोद विश्वकर्मा,बांके अवधिया,बिलाल खान, गैंदलाल कोल,राहुल पटेल,केड़ी साकेत, गंगा शुक्ला,राणा प्रताप सिंह, लालजी सिंह,संकर्षण सिंह कमलेश्वर सिंह
सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन,प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित भारी संख्या में मातृशक्ति एवं जनता जनार्दन शामिल रही।




