ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

कांग्रेस के धरने पर बोले सीधी विधायक 

ar 728 ad
AR News Live

कांग्रेस का धरना पार्टी के प्रति नहीं, बल्कि जनता को मिलने वाली योजनाओ के प्रति आक्रोश रैली — केदारनाथ

 

कांग्रेश बरसाती, मौसमी कीड़ों की तरह

 

सीधी। कांग्रेस पार्टी को जनता के कल्याण से कोई लेना देना नहीं है। यह चुनाव के पूर्व बरसाती कीड़े, मकोड़े, सांप, बिच्छू और पखियारी की तरह इधर-उधर मडराते रहते हैं। सत्ता मिलते ही ये छूमंतर हो जाते हैं।

 

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में कहीं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का आक्रोश रैली, धरना यह एक जनता के प्रति छलावा है। जनता को मिलने वाली जन कल्याण योजनाओं के प्रति आक्रोश है। जब यह सरकार में आते हैं तो जनता की कल्याण की सारी योजनाएं बंद कर देते हैं। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, आवास योजना आदि सब बंद कर दी थी। किंतु हमारी सरकार आते ही जनता के कल्याण की सारी योजनाएं सुचारू ढंग से संचालित है। कांग्रेश केवल और केवल भ्रष्टाचार ही कर सकती है।

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l विधायक श्री शुक्ला ने जनता से अपीलकरते हुए कहा कि इनके मोह जाल में ना फंसे। सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि मैं आज ही 1300 करोड़ से अधिक की नल जल योजना का भूमि पूजन जमोडी में करके आ रहा हूं। अब जल्द ही सीधी जिले की जनता को नल जल योजना से टोंटी वाले नल का पानी शुद्ध पेयजल पीने को प्राप्त होगा।

 

सतपुड़ा भवन में लगी आग और महाकाल कॉरीडोर के संदर्भ में पूछे जाने पर विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि सतपुड़ा भवन की लगी आग की जांच हो रही है, इसलिए उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। महाकाल कॉरिडोर में आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियों की पुनर्स्थापना की जा रही है, वही कांग्रेश पर तीखा प्रहार करते हुए सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि हमारे समय में तो कम से कम जांच हो रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित जनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। किंतु कांग्रेस के राज में तो जांच ही नहीं होती थी। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी और तबादला उद्योग चलाया जाता था।

 

विधायकों के बिकाऊ होने पर के सवाल पर सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि उनके नेता बिकाऊ थे और हमारे नेता देश भक्ति और पार्टी निष्ठ होते हैं और जो कांग्रेस के नेता या विधायक हमारी पार्टी में आए वे पुनः जनता के बीच गए और जनता का पुनः आशीर्वाद प्राप्त कर आज जनता जनार्दन के कल्याण में लगे हुए हैं।

 

सीधी विधायक श्री शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दर्जनों योजनाओं का बखान किया, जिसका कांग्रेश राज्य में खात्मा हो गया था।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी, पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष गुरुदत्त शरण शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह मीडिया प्रभारी डॉ मनीला सिंह चौहान , मंडल महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा सहित इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और वेब मीडिया के दर्जनों प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन मनीला सिंह चौहान ने किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button