महिलाओं ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

रिपोर्ट – अरुण मिश्रा
सीधी। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में एक -एक हजार रुपए भेजकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी मिसाल पेश की है। आज भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पूरी टीम एवं महिलाओं ने एक-एक नारी के सम्मान के लिए एक-एक नारी के संबल के लिए एक- एक नारी के स्वाभिमान के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महिलाओं में काफी उत्साह भी देखा गया। चर्चा के दौरान कुछ महिलाओं ने कहा कि पहली मर्तबा किसी मुख्यमंत्री ने गृहणी महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है।आज सीधी नगर के भ्रमण में मुख्य रुप से महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नीलम पाण्डेय , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह ,महामंत्री श्रीमती विभा शर्मा , श्रीमती जगदंबा सोनी, मंत्री श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा ,नगर अध्यक्ष श्रीमती कंचन केसरी, नगर महामंत्री श्रीमती आरती सिंह उपस्थित रही।





