ब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली ncr

रविवार को होगी यूपीएससी की परीक्षा, ADC के सख्त निर्देश, कहा, ‘लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त’

ar 728 ad
AR News Live

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कल यानी 28 मई को विभिन्न चुनिंदा केंद्रों पर सिविल सर्विसिज प्रीलिम्स (Prelims) की परीक्षा आयोजित की है. ऐसे में इसे सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने को लेकर आज गुरुग्राम स्थित लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एडीसी हितेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उन्होंने सभी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर व अन्य अधिकारियों को परीक्षा के आयोजन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

 

एडीसी ने कहा कि, ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी समय रहते सभी कन्प्यूजनों को दूर कर लें. इस मामले में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एडीसी ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि, गुरुग्राम में परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी. पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक का रहेगा और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक का होगा.

 

61 केंद्रों पर 20 हजार उम्मीदार होंगे शामिल  

एडीसी ने बताया कि सिविल सर्विस परीक्षा के लिए गुरुग्राम जिले में इस बार 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इन केंद्रों पर लगभग 20 हजार उम्मीदवार परीक्षा देंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए 24 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 61 लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने सभी को बताया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से प्रतिबंध हैं. परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जाए.

 

नकल विहीन हो परीक्षा

किसी भी उम्मीदवार को कठिनाई न आए, साथ ही सभी केंद्रों पर नियमों का पालन हो इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए. परीक्षा नकल रहित और निष्पक्ष तरीके से सफलतापूर्वक आयोजित हो सके ऐसा सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी सेंटर सुपरिंटेंडेंट व सेंटर सुपरवाइजर को परीक्षा से पहले केंद्रों का दौरा कर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

 

यातायात व्यवस्था को बनाए रखने का निर्देश

एडीसी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे परीक्षा केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था को बनाए रखें, ताकि केंद्र के बाहर किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना फैले. बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन, संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जॉइंट डायरेक्टर नरदेव वर्मा, असिस्टेंट कंट्रोलर पृथ्वी सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थें.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button