ब्रेकिंग न्यूज़गुजरात

गुजरात के वलसाड में बीजेपी पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, पत्नी संग पूजा करने गए थे मंदिर

ar 728 ad
AR News Live

गुजरात के वलसाड जिले में वापी नगर के निकट एक मंदिर से अपनी पत्नी के लौटने का इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक स्थानीय पदाधिकारी की सोमवार को सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

 

मोटरसाइकिल हमलावरों ने मारी चार गोलियां

डूंगरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावर कोचरवा गांव में शैलेश पटेल की कार के पास आए और उन्हें तीन या चार गोलियां मारीं जिससे उसकी मौत हो गई. वापी तालुका की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया. शैलेश, वापी तालुका की बीजेपी इकाई के उपाध्यक्ष थे.

 

‘पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने गए थे शैलेश’

सुरेश पटेल ने कहा कि शैलेश अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने गये थे. पूजा करने के बाद वह बाहर आये और अपनी कार में पत्नी का इंतजार करने लगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे.

 

पति को खून में लथपथ देख चिल्लाई पत्नी

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई. उन्होंने बताया कि जब मंदिर में पूजा कर रहीं पटेल की पत्नी शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ पाया. उन्होंने लोगों से मदद मांगी. अधिकारी ने बताया कि पटेल को वापी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय बीजेपी नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया और इसकी जांच की मांग की. पुलिस ने बताया कि वह इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल इलाके में कुछ सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button