
घर कें अंदर घुस कर चोरी करने वाले आरोपियों को कुसमी पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l डॉ. रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकूर के कुशल मार्गदर्शन में एवं निरीक्षक राम सिंह पटेल थाना प्रभारी कुसमी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घर में घुस कर चोरी करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार।
घटना का विवरणः- फरियादिया द्वारा दिनांक 21.04.2023 को थाना कुसमी में आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 19.04.2023 की रात्रि में उसके घर से कोई अज्ञात बदमाश द्वारा घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे एवं अलमारी एवं बक्शा को तोड़कर रखा सामान बर्तन, जेवरात, अरहर व 3500 रुपये नगदी कुल कीमती 44300 रुपये का चोरी कर लिये है जिसकी सूचना पर थाना कुसमी मे धारा 457, 380 भादवि का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना माल मुल्जिम की पता तलाश प्रारंभ की जाकर मुखविर पाबंद किये गये जो मुखविर सूचना के आधर पर कुछ संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संदेही सच्चू विश्वकर्मा पिता देवदत्त विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष सा. गोतरा के द्वारा जुर्म कबूल करते हुये एक अदद बड़ा बटुआ, एक जोड़ा चांदी का पायल, चांदी का कड़ा 6 नग, चांदी का चंद्रमा 10 नग कुल कीमती 13500 पेश किया एवं उसके साथ दुर्गा साहू उर्फ बबलू साहू पिता बालमीक साहू उम्र 26 वर्ष सा. भदौरा चौकी मड़वास थाना मझौली के पास कुछ सामान होना बताया जिसको पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई उसने भी अपराध स्वीकार कर दो नग लोटा फूल का, एक नग गिलास फूल का एवं सोने के तीन नग लाकेट 1 बड़ी 2 छोटी, अरहर करीब 20 किलो कुल कीमती 13200 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकल हीरो कंपनी की काले रंग की एम.पी. 53. जेड ए 6183 कीमती 50000 रुपये एवं चोरी किया गया 26700 रूपये का मशरूका कुल 76,700 रू. बरामद किया जाकर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहा से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को जिला जेल सीधी मे दाखिल किया गया।
*गिरफ्तार आरोपीः-*
1. सच्चू विश्वकर्मा पिता देवदत्त विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष सा. गोतरा जिला सीधी (म.प्र.)
2. दुर्गा साहू उर्फ बबलू साहू पिता बालमीक साहू उम्र 26 वर्ष सा. भदौरा चौकी मड़वास थाना मझौली जिला सीधी (म.प्र.)
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक रामसिंह पटेल, सउनि गोपाल सिंह, प्र.आर.अंजनी द्विवेदी, गुरू प्रसन्न सिंह, गुलाबचंद्र रावत, आर. 53 आशिफ सिद्दीकी, संजीव अग्निहोत्री का विशेष योगदान रहा।




