9000 रुपये कीमती 60 लीटर हाँथ भट्ठी शराब के साथ 2 आरोपी कमर्जी पुलिस की गिरफ्त में।

9000 रुपये कीमती 60 लीटर हाँथ भट्ठी शराब के साथ 2 आरोपी कमर्जी पुलिस की गिरफ्त में।
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व एसडीओपी चुरहट श्री विवेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बैस के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस द्वारा अवैध हाँथ भट्टी महुआ शराब के विरुद्ध एक और कार्यवाही
*मामला विवरण*
दिनांक 06.04.2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की ग्राम रोजहा के दो व्यक्ति अवैध हाँथ भट्टी महुआ शराब विक्री हेतु रखे है। मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करते हुये ग्राम रोजहा में अवैध रूप से देशी हाथ भठ्ठी की बनी महुआ शराब विक्रय करने वाले दो आरोपियों को पकडा गया एवं उनके कब्जे से देशी हाथ भठ्ठी की बनी महुआ शराब 60 लीटर कीमती 9000 रु. की जप्त की जाकर उक्त आरोपियों का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भूपेश बैस थाना प्रभारी , सउनि अनूप बंशल ,एएसआई मोतीलाल रावत , एचसी 28 अमर सिंह परिहार , आर. 37 दिनकर दुबे, आर. 508 ललित शंकर मिश्रा, की सराहनीय भूमिका रही।




