क्राइम

24 घंटे के अंदर अंधी हत्या का चुरहट पुलिस ने किया खुलासा*

ar 728 ad
AR News Live

*24 घंटे के अंदर अंधी हत्या का चुरहट पुलिस ने किया खुलासा*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक। सीधी सुश्री अंजूलता पटले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री विवेक कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चुरहट सतीष मिश्रा के नेतृत्व में चुरहट पुलिस के तत्परता एवं त्वरित प्रभावी कार्यवाही से 24 घंटे के अंदर अंधी हत्या का खुलासा कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 04/04/2023 को फरियादी विजय साकेत पिता रामसिया साकेत निवासी बम्हनी ने मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा बड़ा भाई अजय साकेत जो 3 दिन पहले गुजरात से मजदूरी कर गांव बम्हनी आया था। दिनांक 03.04.2023 को एक कार्यक्रम से लौटते समय छोटे जायसवाल के बगिया के पास दो अन्य लोग साथ दिखा था जिसे घर चलने को बोलने पर साथी सुग्रीव उर्फ दरवारी साकेत के द्वारा अपने साथ रहने व बाद में घर छोड़ने को बोलने पर मैं घर अपने घर वापस चला आया। देर रात तक मेरा भाई अजय साकेत घर वापस नही आया तो आस पड़ोस में पता तलाश किया लेकिन नही मिला दिनांक 04.04.2023 को सुबह 06.00 बजे भाई अजय साकेत को ढूंढने छोटे जायसवाल के खेत तरफ गया तो देखा कि भाई मृत अवस्था पड़ा है हल्ला गोहर किया जो गांव के कई लोग वहा आ गये जिसे देखने पर लगता है कि किसी ने मेरे भाई की हत्या कर फेंक दिया है। सूचना देता हूं मेरे भाई के हत्यारों को ढूंढ कर कार्यवाही की जाय सूचना पर देहाती मर्ग इन्टीमेशन एवं देहाती नालसी कायम कर मर्ग विवेचना प्रारंभ की जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। विवेचना के दौरान अजय साकेत की हत्या कारित कर फेक देना पाये जाने पर धारा 302 भा. द. वि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपीयो व संदेही सुग्रीव साकेत पिता हिमांचल साकेत उम्र 30 साल निवासी बम्हनी थाना चुरहट, रजनीश साकेत पिता बंशराखन साकेत उम्र 27 वर्ष निवासी मडरिया थाना कोतवाली सीधी, संजीव साकेत पिता बढ़ी साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी कमर्जी थाना कमजी जिला सीधी से हिकतमली से पूछतांछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुये मृतक अजय साकेत से पैसों के लेन देन को लेकर विवाद होने से तीनों के द्वारा मिलकर मारपीट कर बेल्ट से गला दबा कर हत्या कर छोटे जायसवाल के खेत में फेंक देना बताये जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। उक्त प्रकरण में लगातार सूझबूझ एवं मेहनत से प्रयास कर आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया हैं।

 

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चुरहट निरीक्षक सतीष मिश्रा, उप निरी. भूपेश वैस, धर्मेन्द्र सिंह, सउनि कप्तान सिंह, राजमणि वर्मा, मनोज प्रजापति, म.प्र. आर. सुधा सिंह, प्र. आर. अशीष सिह, राजपति सिंह, पुष्पेन्द्र मिश्रा एवं सायबर सेल सीधी से आर. प्रदीप मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button