राजनीतिमध्य प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पटपरा मण्डल के कमर्जी शक्तिकेंद्र की ली बैठक..

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पटपरा मण्डल के कमर्जी शक्तिकेंद्र की ली बैठक..

 

लाडली बहना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए साबित होगी कल्याणकारी — देव कुमार

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के 127 शक्ति केंद्रों पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में शक्ति केंद्रों की बैठक संपन्न हुई।

 

पटपरा मंडल के कमर्जी शक्ति केंद्र की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पंच परमेश्वर और त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश और देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है। आज गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। किसी को पक्का मकान, निशुल्क दवाइयां, निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ गरीबों के कल्याण के लिए हजारों योजनाएं संचालित हैं। पंच परमेश्वर और त्रिदेव के पदाधिकारी, बूथ समितियां प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करावे। भाजपा का कार्य आप के दम पर चल रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने बैठक के करणी कार्यों को बताते हुए कहा कि शक्ति केंद्र की बैठक की बैठक में बूथ विस्तारक अभियान-2 की समीक्षा करना और बचे हुए बूथों पर पन्ना प्रमुख पन्ना समिति बनाने के लिए योजना बनाऐ। 6अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम हेतु गांव विस्तारक तय करना। जो 5 अप्रैल को गांव में प्रवास करेंगे। बताये हुए कार्यों को पूरा करेंगे। और 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन सामूहिक रूप से लाइव सुनेंगे। इसके पहले स्थापना दिवस का कार्यक्रम पार्टी का ध्वजारोहण व लिखित भाषण पाठ हो। कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ करते हुए जी वापस आएंगे। शक्ति केंद्र की इसी बड़ी बैठक में ही महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का पाठ करना है जिसके बारे में पूर्व में बताया हुआ है और अभी भाषण की प्रति भी भेजी है।   शक्ति केंद्र में अभिभाषण का पाठ करते हुए के 3 चित्र और जानकारी नमो एप पर अपलोड आवश्यक रूप से करनी है। कोई शक्ति केंद्र इससे वंचित ना रहे। यदि कोई परेशानी आ रही है तो तत्काल आईटी के कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की जानकारी देना और पात्र महिलाओं के फॉर्म भरवाने हेतु चर्चा करना। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कल्याणकारी होगी। बैठक में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने आगे बताया कि 1 अप्रैल से भाजपा सरकार की आबकारी नीति के कारण प्रदेश में अहाता बंद कर दिए गए हैं जिसकी सकारात्मक चर्चा भी करना है।

जिले के सभी शक्ति केंद्रों में आज मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ समितियों के पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्रों की बैठक संपादित की।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष राजराखन सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान, संयोजक राजराखन सिंह, मण्डल मीडिया प्रभारी जय प्रकाश तिवारी, सह संयोजक राजेश तिवारी, सुधांशु तिवारी, बालेंद्र तिवारी, बूथ अध्यक्ष रामदयाल चतुर्वेदी, राजकरण चतुर्वेदी, कामता प्रसाद चतुर्वेदी, शंकर साकेत, भैय्यालाल कोल सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button