नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा भा.पु.से. ने सम्हाला सीधी जिले की पुलिस अधीक्षक की कमान

*नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा भा.पु.से. ने सम्हाला सीधी जिले की पुलिस अधीक्षक की कमान*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l वर्तमान में हुये भारतीय पुलिस सेवा केअधिकारियों के स्थानांतरण उपरांत उप पुलिस महानिरीक्षक/(तात्कालिक) पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट होने पर डॉ रवींद्र वर्मा (IPS) को पुलिस अधीक्षक सीधी के पद पर पदस्थ किया गया था जो आज दिनांक 27/03/2023 को अपरान्ह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किए। इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक/(तात्कालिक) पुलिस अधीक्षक सीधी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजूलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री नारायण सिंह कुमरे,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री विवेक कुमार गौतम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुर, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र सीधी डॉ वंदना सिंह, निज सहायक पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अभिषेक अग्निहोत्री एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।




