ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा द्वारा षडयंत्र पूर्वक राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना..

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा द्वारा षडयंत्र पूर्वक राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना..

 

बरसात के बीच भी चलता रहा धरना

 

लोकतंत्र,संविधान की हत्या की गई,सदस्यता समाप्त करना निंदनीय :-कमलेश्वर पटेल

 

मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है:ज्ञान सिंह

 

अड़ानी को बचाने राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रच रही मोदी सरकार:- बृजभूषण शुक्ला

 

देश में अघोषित आपातकाल, अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरा:-कमलेश्वर द्विवेदी

 

भ्रष्टाचार में लिप्त है मोदी सरकार, राहुल गांधी के सच की आवाज को दबा नहीं सकते:लालचंद गुप्ता

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l मोदी सरकार की तानाशाही एवं राहुल गांधी को झूठे प्रकरण में फंसा कर उनको संसद से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल की अगुवाई, जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला, पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी के विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर धरना दिया गया, एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना की शुरुआत की गई,मोदी सरकार की सद्बुद्धि के लिए महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया, सभी नेताओं ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और मोदी सरकार और भाजपा कि तानाशाही और हिटलर शाही के खिलाफ जमकर बरसे और नारेबाजी की, भरी बरसात में भी कांग्रेस का धरना चलता रहा मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ कार्यकर्ताओं के भीतर भारी आक्रोश देखने को मिला,

 

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने कहा राहुल गांधी की संसद से सदस्यता अलोकतांत्रिक ढंग से समाप्त की गई,सत्ताधारी दल सत्ता के मद में लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या की है। सदन की मर्यादा तार-तार की जा रही है ,देश किस दिशा में जा रहा है श्री राहुल गांधी जिसके परिवार ने त्याग बलिदान इस देश की जनता के लिए दिया है।

बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान को तार-तार करने का कार्य आज केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

विधायक श्री पटेल ने कहा कि श्री राहुल गांधी ने सत्य को उजागर करने का कार्य किया है। कांग्रेस का इतिहास त्याग का है । विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि आज दुर्भाग्य है कि सत्ता के मद में चूर होकर देश के कानून संविधान एवं लोकतंत्र को खत्म करने का कार्य किया गया है श्री राहुल गांधी देश की आवाज है उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलकर देशवासियों को सत्य से परिचय कराया है,20 हजार करोड़ रु के अडानी के लेनदेन के मामले पर उन्होंने जो तथ्य एवं साक्ष्य लोकसभा में रखें वह काबिले तारीफ है।देश के जन-जन को सच्चाई जानने का पूरा अधिकार है।

विधायक श्री पटेल ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी की लोकसभा की सदस्यता को समाप्त करना घोर निंदनीय है।जब भारत जोड़ो यात्रा में हमारे नेता श्री राहुल गांधी निकलते हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी बौखला जाती है,संसद में राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी और खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं । कुछ उद्योगपतियों से प्रधानमंत्री के संबंधों को उजागर करते हैं तो राहुल गांधी से बदला लेने की भावना भारतीय जनता पार्टी के मन में आती है।

विधायक श्री पटेल ने कहा कि देश में भाईचारा प्रभावित किया जा रहा है,सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है ।

विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एक करने का कार्य किया। श्री राहुल गांधी और गांधी नेहरू परिवार की विरासत है जिसने देश को आजादी नहीं दिलाई बल्कि आजाद भारत को बेहतर बनाया ।भारत की बेहतरी और एकता के लिए जिस परिवार ने अपनी शहादत दी वो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी है।

विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि भाजपा वही हैं जो अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए लागू मंडल कमीशन के विरुद्ध पूरे देश में कमंडल यात्रा निकाली थी। यह वही लोग हैं जो बाबा साहब के संविधान के आरक्षण को समाप्त कर रहे हैं । आरक्षण को समाप्त करने के लिए देश से सरकारी नौकरियों को समाप्त कर रहे है। राहुल गांधी जी देश में समानता चाहते हैं, सभी पिछड़ों एवं वंचित वर्ग को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

 

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि मोदी का अडाणी के साथ रिश्ते का मामला है। 20 हजार करोड़ रुपए जो अडाणी को पता नहीं कहां से मिले। उसके बारे में राहुल गांधी जी ने सवाल पूछा कि उसका जवाब चाहिए। भाजपा जनता के ध्यान को भटकाने की कोशिश करने के लिए राहुल जी के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है

 

पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में देश के हालात अघोषित आपातकाल जैसे हैं लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में हैं सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है

 

=================Box=========

धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के अंदर लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही शासन स्थापित करना चाहती है उनके खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसके ऊपर ईडी सीबीआई इनकम टैक्स की छापेमारी होने लगती है उनके भ्रष्टाचार पर बोलने वालों के ऊपर मानहानि के मुकदमे किए जाते हैं उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr, ललित मोदी घोटाला- 425 Cr, मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr रुपये के घोटले किए हैं। जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में उतरी है जांच से भाग रही है जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है? क्या उद्योगपतियों का विकास ही अच्छे दिन हैं? जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा और मोदी सरकार लाख कोशिशें कर ले लेकिन वह राहुल गांधी की आवाज को दबा नहीं सकती करोड़ों आम जनमानस और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस लड़ाई में राहुल गांधी के साथ खड़ा है वह डरेगा नहीं बल्कि लड़ेगा और जीतेगा,

===============================

प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र के लिए घातक है अडानी के साथ अपने रिश्ते का सच छुपाने के लिए राहुल गांधी की आवाज दबा रही मोदी सरकार, मोदी सरकार नहीं चाहती है कि राहुल गांधी संसद में अदानी के खिलाफ मोदी सरकार की कलाई खोलें लेकिन राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द करने से कुछ नहीं होने वाला है मोदी जी अब यह लड़ाई सड़कों पर आप के खिलाफ जनता लड़ेगी

कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे द्वारा किया गया

उक्त आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता आकाश राज पांडे द्वारा दी गई

 

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, वरिष्ठ नेत्री बसंती देवी,जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह,पूर्व संगठन मंत्री सुरेश प्रताप सिंह वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा महामंत्री नवीन सिंह उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री कुमुदिनी सिंह रंजना मिश्रा सुरेश पांडे कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव अशोक कोरी, ओंकार सिंह,भूपेंद्र सिंह जय बहादुर सिंह,एड रोहित मिश्रा, बांके अवधिया,रमेश पटेल,अखंड प्रताप सिंह,गोविंद गुप्ता, एड मनोज सिंह शीला रानी साकेत करुणा सिंधु परोहा भूपेंद्र सिंह नन्हे संत बहादुर सिंह अरविंद तिवारी देवेंद्र मिश्रा गुड्डू,केडी साकेत,सौरभ सिंह एनएसयूआई, जय सिंह महेंद्र पांडे, अब्दुल समद, अब्दुल मजीद,गौरी साकेत विनोद विश्वकर्मा,पूर्व प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, ,मोहम्मद हफीज लाला भाई, ब्लॉक अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह महेंद्र,मझौली ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित,ब्लॉक अध्यक्ष बहरी परमजीत पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष चुरहट रामविलास पटेल, सेमरिया ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष बरमबाबा रविनाथ अखिलेश धर  दुुवेदी गोस्वामी,प्रवेश सिंह,अजीत सिंह सोनवर्षा, तिलकराज सिंह,अजीत सिंह,संजय सिंह,बेमिसाल खान,मोहम्मद असलम विकास साहू,सुनील चौधरी,सनी मोटवानी रत्नेश सोनी,केडी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सीधी भूपेंद्र सिंह महेंद्र संकू सिंह अरुण सिंह चौहान, अरुण सिंह बघेल हारून मंसूरी, रामप्यारे कुशवाहा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button