सर्वे कराकर सरकार जल्द दे किसानों को मुआवजा -अंकुश मोहनी..

सर्वे कराकर सरकार जल्द दे किसानों को मुआवजा -अंकुश मोहनी..
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। कुशमहर से लेकर खड्डी रतवार तक के कई गांवों में तेज हवाओं के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है. ओले और बारिश से खेतों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है, दक्षिणी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सप्ताह से मौसम में बदलाव हो रहा है. जिससे एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है तो वहीं किसानों पर मौसम की भारी मार पड़ी है, खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मौसम का सबसे ज्यादा असर खेतों में किसानों की फसलों पर दिखाई दिया. ज्यादातर जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा. वहीं, सरसों की फसल को नुकसान हुआ है. बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को भी नुकसान पहुंचा है. तेज हवा चलने से आम और चना नुकसान पहुंचा है. ऐसे में इस साल आम के उत्पादन में भी कमी आने की आशंका जताई जा रही है,बारिश के बाद फसलों में रोग एवं कीट लगने का डर भी बढ़ रहा है. किसानों का कहना है कि बारिश के बाद फसल में कई तरह के रोग लगने की आशंका होती है. ऐसे में ओले-बारिश से फसलों को नुकसान होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं.।




