भाजपा शासित शिवराज सरकार के 3 वर्ष भव्य, ऐतिहासिक और बेमिसाल जनता जनार्दन के कल्याण को समर्पित — जिलाध्यक्ष देव कुमार..

भाजपा शासित शिवराज सरकार के 3 वर्ष भव्य, ऐतिहासिक और बेमिसाल जनता जनार्दन के कल्याण को समर्पित — जिलाध्यक्ष देव कुमार..
शिवराज सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में भाजपा शासित शिवराज सरकार के इस कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता कर शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह चौहान, डॉक्टर मनीला सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने शिवराज सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की जनता की ओर से सरकार को बधाई देते हुए कहा कि यदि समग्र रूप से कहा जाए तो शिवराज सरकार के 3 वर्ष प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भव्य, ऐतिहासिक और बेमिसाल जनता जनार्दन के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। कई मामलों में ऐतिहासिक और अविस्मरणीय कार्यकाल रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह ने विकास यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि विकास यात्रा लोगों की जिंदगी बदलने का महायज्ञ साबित हुई। विकास यात्रा के दौरान 3800 करोड़ रुपए से अधिक के लोकार्पण एवं 6541 करोड रुपए से अधिक के भूमि पूजन और 30 हजार सात सौ से अधिक कार्यों के भूमि पूजन हुए हैं। इस दौरान कुल आवेदन 992000 से अधिक प्राप्त हुए जिसमें से 870000 से अधिक कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है।
प्रवासी भारतीय दिवस की चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि हमें 17 वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसके कारण पूरी दुनिया का घर 3 दिनों तक मध्य प्रदेश का इंदौर शहर बना रहा। 70 से अधिक देशों से आए हुए 3500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। जिनका प्रदेश की जनता ने दिल खोलकर अभिनंदन किया। जिसके उदघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समापन समारोह को महामहम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने संबोधित कर लोगों का हौसला बढ़ाया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का जिक्र करते हुए कहा कि 84 देशों के डेलिगेट्स शामिल होकर हुए। जिसमें रिकॉर्ड 1542514 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ। जिसमें 29 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि जी 20 समूह की अध्यक्षता का अवसर भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मिला है। इसमें मध्यप्रदेश भी बराबर का सहभागी रहा है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का जिक्र करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 9 प्रदेशो को मिलाकर 27 खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें देश भर से 6000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और 39 स्वर्ण पदक प्राप्त कर मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। जिसमें बेटियों की भागीदारी रिकॉर्ड 40 प्रतिशत रही।
सरकारी पदों पर रिकॉर्ड भर्तियों का जिक्र करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि 1 साल में 126000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 99000 से अधिक पदों पर भर्ती हो गई है। जिसमें मुख्य रुप से 7000 पटवारी, 15700 शिक्षक, 2600 उपयंत्री, 6500 पैरामेडिकल स्टाफ, 2200 गार्ड्स, 2700 स्टेनो और 7500 पुलिस कांस्टेबल शामिल है। इतने बड़े पैमाने पर सरकारी भर्ती मध्य प्रदेश में पहली बार होकर इतिहास रची है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जनभागीदारी से जनकल्याण, देश में हम कई क्षेत्रों में बने नंबर 1 का जिक्र करते हुए कहा कि देश के कुल गेहूं निर्यात में 46% की भागीदारी के साथ मध्यप्रदेश नंबर एक पर है। रिकॉर्ड 21 लाख मैट्रिक टन से अधिक गेहूं का निर्यात हमने किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कुछ नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि युवा नीति, स्टार्टअप नीति, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, राज्य की पोषण नीति एवं पोषण रणनीति, एथेनाल एवं बायोफ्यूल नीति, मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति, मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी, लाडली बहना, संबल टू, कमजोर वर्गों के लिए स्वरोजगार योजनाएं आदि महत्वपूर्ण है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश से माफिया, गुंडे, बदमाशों एवं आतंक, आतंकवादियों का सफाया किया जा रहा है। वही अधोसंरचना में बिजली,सड़क,पानी में हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए 3 साल में 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों को वितरित की है, और 0% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे में मध्य प्रदेश 17 वें स्थान से बड़ी छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। सीएमराइज स्कूल परियोजना का क्रियान्वयन प्रारंभ हुआ है। 370 विद्यालय कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए 6300 करोड रुपए के बजट से सर्व सुविधा युक्त, विश्व स्तरीय विद्यालय बनाए जाएंगे। 150 नए सीएम राइस स्कूल खोले जाएंगे। 24 आईटीआई नए प्रारंभ किए गए हैं। सुपर100 योजना अंतर्गत 600 से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई गई है। 6 इंजीनियरिंग,6 पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले की व्यवस्था है।
जिले के संदर्भ में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि हमने सीधी जिले को सुंदर स्वच्छ और भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहरों के माध्यम से मिल रहा है। नगरों का विकास स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत हो रहा है। लोगों के रोजगार के लिए रोजगार मेले निरंतर आयोजित हो रहे हैं। कुल मिलाकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मैं सभी के नाम गिनाउंगा तो पूरा दिन कम पड़ जाएगा।
इस शानदार कार्य के लिए मैं एक बार पुनः जिले की जनता की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन करते हुए उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक, बहु आयामी, भव्य और बेमिसाल करार दूंगा।
पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन जिला सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और वेब मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ साथ संदीप शर्मा, सोशल मीडिया के जिला संयोजक विक्रान्त सोनी, अन्नू पांडे, मनोज तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




