ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

युवा व्यापारी संघ की पहल से पुनः संचालित होगा त्रंयबकेश्वर प्रेस..

ar 728 ad
AR News Live

युवा व्यापारी संघ की पहल से पुनः संचालित होगा त्रंयबकेश्वर प्रेस..

 

व्यापारी संघ महिला संचालिका को राहत दिलाने कर रहा सतत प्रयास

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l शहर के मिश्रा नर्सिंग होम के पास संचालित त्रंबकेश्वर प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग से उस प्रतिष्ठान की संचालिका उमा सेन का भारी नुकसान हो गया जिसमें उनके कंप्यूटर मशीनें और भी बहुत सी सामग्री जलकर खाक हो गई और संचालिका इस दृश्य को देखकर हताश हो गई और अपने और अपने परिवार का जीवन यापन कैसे हो इस बात से उदास एवं हताश हो गई थी।

व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता और पदाधिकारियों द्वारा उनसे संपर्क करके उन्हें संघ की तरफ से पूरी मदद पहुंचाने का वचन दिया गया और उनके लिए सतत प्रयास व्यापारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिस तारतम्य में व्यापारी संघ के राहत कोष को एकत्रित किया जा रहा है एवं जिला कलेक्टर सीधी से मुलाकात कर उन्हें अत्यधिक राहत दिलाने के लिए आग्रह किया गया है।

 

युवा व्यापारी संघ सीधी द्वारा महिला संचालिका के प्रतिष्ठान त्रंबकेश्वर प्रिंटिंग प्रेस को पुनः संचालित करने के लिए उसमें सफाई, छपाई, पुताई व विद्युत का कार्य करा कर उनके दुकान को संचालित करने की पहल की जा रही है, जिससे संचालिका उमा सेन को एक राहत की किरण दिखाई दे रही है और उन्हें एक उम्मीद जग गई है कि वह जल्द ही अपना व्यापार पुनः संचालित करने की स्थिति में आ जाएंगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button