ब्रेकिंग न्यूज़देश

कार में हार्टअटैक से सतीश कौशिक का निधन, दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम

Satish Kaushik Death: अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया.

ar 728 ad
AR News Live

 

11 बजे शुरू होगा पोस्टमार्टम

सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को फिलहाल दिल्ली के दीनदयाल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है. दिन में करीब ग्यारह बजे उनका पोस्टमार्टम शुरू होगा. जिसके बाद शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा. इसके बाद उनकी बॉडी को मुंबई ले जाया जाएगा.

 

 

मधुर भंडारकर ने किया सतीश कौशिक को याद

मधुर भंडारकर ने ट्विटर पर सतीश कौशिक को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ”मैं अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन से बहुत स्तब्ध हूं, जो हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर थे, उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”

 

I am so shocked to hear the demise of actor-director Satish Kaushik ji, who was always vibrant, energetic and full of life, he will be missed immensely by the film fraternity & millions of admires, My deepest condolences to his family members. #OmShanti.🙏 @satishkaushik2 pic.twitter.com/Q9Sd0M1f28

 

— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) March 9, 2023

 

दीनदयाल अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम

सतीश कौशिक की पार्थिव शरीर फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है. अब वहां से निकालकर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल ले जाया जाएगा. जहां पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा.

 

 

महान इंसान और बेहतरीन दोस्त खो दिया- सुभाष घई

फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन सुभाष घई ने भी सतीश कौशिक की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ”यह बहुत ही दुखद है कि हमने अपना एक सबसे अच्छा दोस्त डियर सतीश खो दिया – एक ऐसा व्यक्ति जो हमेशा सबसे खराब संकट में भी हंसता रहा और अपने बुरे वक्त में भी सबके साथ खड़ा रहा. एक महान कलाकार, महान इंसान, बेहतरीन दोस्त. हमें इतनी जल्दी इतनी जल्दी छोड़ गए.”

 

It’s just shattering that we lost our one best friend #DEAR SATISH – a man who always laughed even in worst crisis and stood by anyone in his crisis “ A great artiste.Greater human being greatest friend I know🙏🏽 left us so sudden so soon. 🙏🏽 pic.twitter.com/jxwE1uf77m

 

Subhash Ghai (@SubhashGhai1) 

हंसल मेहता ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम के जरिए सतीश कौशिक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ”सतीश जी समझ नहीं आ रहा है कि कैसे कहूं की आपकी बहुत याद आएगी. अच्छे किरदारों के लिए आपकी भूख, कहानियों के लिए आपका जुनून, जिंदगी के लिए आपका प्यार…हमारी फिल्म एक डायरेक्टर की मौत अब फिल्म नहीं रही.. ओम शांति.”

 

कंगना रनौत ने व्यक्त किया दुख

सतीश कौशिक आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे. सतीश कौशिक की मौत की खबर सुन कंगना ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सतीश कौशिक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”इस दर्दनाक खबर के साथ सुबह हुई. वो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत अच्छे और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में डायरेक्ट करके बहुत अच्छा लगा. उनकी कमी खलेगी, ओम शांति.”

 

Woke up to this horrible news, he was my biggest cheerleader, a very successful actor and director #SatishKaushik ji personally was also a very kind and genuine man, I loved directing him in Emergency. He will be missed, Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/vwCp2PA64u

 

अनुपम खेर ने दी थी मौत की खबर

सतीश कौशिक के बेहद करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनकी मौत की खबर एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए साझा की. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मौत आखिरी सत्य है लेकिन ये कभी तुम्हारे लिए लिखना पड़ेगा सपने में भी नहीं सोचा था. उन्होंने लिखा, ‘जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !!जिंदगी अब कभी पहले जैसी नहीं रहेगी तुम्हारे बिना सतीश! ओम् शांति!”

 

जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc

 

 

रंगों भरा था सतीश कौशिक का आखिरी पोस्ट

सतीश कौशिक की अचानक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है. मौत से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी और इस दौरान की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली. इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई. सभी को हैप्पी होली.

 

 

बैकग्राउंड

Satish Kaushik Death: अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया और कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. सतीश दिल्ली में थे जब एक रोड ट्रिप के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा.

 

बॉलीवुड एक्टर और सतीश कौशिक के करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनकी मौत की पुष्टि की. उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर इस समय गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके मुम्बई स्थित आवास पर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम‌ संस्कार किया जाएगा. अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे. फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.

 

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था. उन्होंने काफी समय दिल्ली में बिताया और साल 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाग नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में एक्टिंग के गुर सीखे. उनके परिवार की बात करें तो साल 1985 में उन्होंने शशि कौशिक संग सादी की थी और उनके दो बच्चे थे. उनका बेटा शानू कौशिक 1996 में सिर्फ दो साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गया था. इसके बाद एक्टर ने साल 2012 में सरोगेसी के जरिए बेटी वंशिका का स्वागत किया.

 

सतीश कौशिक ने एक्टिंग में साल 1983 में फिल्म जाने भी दो यारों से शुरुआत की थी. इसके अलावा वो ‘मिस्टर इंडिया’ और साजन चले ससुराल, आंटी नंबर वन जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे. एक्टिंग के अलावा उन्होंने निर्देशन में भी कई हिट फिल्में दीं जिनमें सलमान खान की तेरे नाम, क्योंकि, हम आपके दिल में रहते हैं शामिल हैं.

 

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button