क्राइम

स्मैक विक्रेता आरोपी बहरी पुलिस की गिरफ्त में। ‌

ar 728 ad
AR News Live

स्मैक विक्रेता आरोपी बहरी पुलिस की गिरफ्त में।

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीधी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में 15 हजार रुपये कीमती 3 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी बहरी पुलिस के गिरफ्त में

*मामला विवरण*
दिनांक 06.03.2023 को थाना प्रभारी बहरी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डढ़िया में पुलिया पर बैठा एक व्यक्ति अपने पास स्मैक बिक्री करने हेतु रखा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी बहरी द्वारा अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु सउनि रजनीश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु ग्राम डढिया पुलिया के पास भेजा गया जहा घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया, जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राजू अन्सारी पिता अब्दुल सलीम अन्सारी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गोडाही थाना बहरी जिला सीधी का होना बताया जिसकी तलासी लेने पर संदेही के जिन्स की पैन्ट के दाहिने जेब से एक सफेद कलर की पालीथीन मिली, जिसमें मटमैले कलर का स्मैक जैसा पदार्थ मिला। तथा दूसरी जेब में एक एन्ड्राइड समसंग नीले रंग का मिला जो बंद हालत में था।
स्मैक को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलने पर 3 ग्राम पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 15000 रुपए होगी। आरोपी राजू अन्सारी का उक्त कृत्य धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट की दण्डनीय पाये जाने से आरोपी राजू अन्सारी से स्मैक एवं एक अदद समसंग एन्ड्रायड मोबाइल मौके पर जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*उपरोक्त समस्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह, सउनि राजनीश सिंह,आरक्षक 279 विवेक द्विवेदी, आर. 554 राजधर विश्वकर्मा, आर. 531 रघुराज सिंह का विशेष योगदान रहा l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button