देश के धार्मिक स्थलों से अवैध वसूली बंद करें भाजपा सौंपा ज्ञापन=शिवसेना

देश के धार्मिक स्थलों से अवैध वसूली बंद करें भाजपा सौंपा ज्ञापन=शिवसेना
*महाकाल के भक्तों से अवैध वसूली कराती है भाजपा सरकार*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी।शिवसेना जिला इकाई सीधी द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उज्जैन भगवान श्री महाकालेश्वर एवं कई ऐसे बड़े धार्मिक स्थलों में भक्ति के नाम पर दूर-दूर से आए भक्तों से अवैध वसूली के संबंध में एवं भेदभाव के संबंध में राज्यपाल के नाम गोपद बनास एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए आंदोलन की दी है चेतावनी,इस बीच शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला इकाई द्वारा आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा गया है जहां मध्य प्रदेश के बड़े धार्मिक स्थल जैसे उज्जैन महाकालेश्वर भगवान के दरबार में दूर-दूर से आए भक्तों गणों से अवैध वसूली की जाती वही जलाभिषेक कराने के लिए हजारों रुपए की फर्जी लिस्ट लगा दी गई है मंदिरों दीवारों पर यहां तक कि जो छोटी-छोटी शिवलिंग भगवान शिव जी की बड़ी शिवलिंग से आजू बाजू है उनमें भी कई ऐसे दलाल टाइप के पंडित जिनके द्वारा डायरेक्ट शिवलिंग में जलाभिषेक भक्तों को नहीं करने दिया जाता वहां भी जलाभिषेक के नाम पर पांच पांच सौ1000 चढ़ोत्री चढ़ाई बिना जल नहीं चढ़ाने दिया जाता कई घंटों तक हजारों की तादात में भक्त गण श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन पूजन हेतु लाइन पर खड़े रहते हैं वही औरंगजेब की तरह भावना रखने वाले मंदिर के अंदर अपना व्यापार चलाने वाले दलाल वही वीआईपी लोगों के लिए स्पेशल रूप से दर्शन कराते हैं बेचारे जो गरीब भक्त हैं जिनके पास पैसा नहीं होता उन्हें किसी भी प्रकार से दर्शन जलाभिषेक नहीं करने दिया जाता आज मंदिर को सिर्फ व्यापार का अड्डा बना दिया गया है इस प्रकार के दलालों की वजह से आज सनातन खतरे में है जिसका हम शिवसैनिक कड़ा विरोध करते हैं साथ ही बताना चाहूंगा कि अवैध वसूली में उज्जैन जिला प्रशासन पूर्ण रूप से संलिप्त हैं कहीं इस प्रकार की गतिविधियों से प्रदेश में सत्ता में बैठी भाजपा सरकार पर भी सवालिया निशान पैदा हो रहा है कि धर्म के नाम पर कहीं पार्टी फंड तो नहीं वसूला जा रहा जहां बेचारे भक्त अपने प्रभु के दर्शन के लिए तरस रहे हैं इसका हम सनातनी कड़ा विरोध करते हैं सनातन के सबसे बड़े दुश्मन कहीं न कहीं ऐसी ही लोग हैं जुआ सनातन के मंदिरों में भगवान के दर्शन दिलवाने हेतुअपना व्यापार चला रहे हैं भगवान के लिए सभी भक्त एक समान होता है नियम सबके लिए एक होना चाहिए राज्यपाल महोदय से ज्ञापन पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया है कि तत्काल कड़ा एक्शन लेते हुए उज्जैन जिला कलेक्टर अपर कलेक्टर को हटाया जाए मंदिर प्रांगण में ऐसे दलाल पंडितों को तत्काल भगाया जाए जिनकी वजह से सनातन खतरे में है भक्त गणों को भगवान महाकाल के दर्शन ऐसे दलालों की वजह से नहीं मिल पाता वही सनातन के प्रति भक्तों का मन खट्टा होता है स्थितियां अगर नहीं सुधारी गई तो बहुत जल्द शिवसेना द्वारा इस व्यवस्था को देखते हुए उज्जैन जिला प्रशासन का कड़ा विरोध कर उग्र प्रदर्शन उन सभी पर्यटक स्थलों के मुख्यालयों पर करेगी जहां जिम्मेदार अधिकारी बैठे हुए हैं और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी
इस बीच प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वा जिला अध्यक्ष विवेक पांडे, जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट जिला उपाध्यक्ष राज्य राखन सिंह चौहान जिला सह सचिव विक्रम सिंह चौहान युवा सेना जिला सचिव धीरज पटेल युवा जिला संयोजक आकाश परांडे नगर सह संयोजक राजन मिश्रा सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।




