राजनीति
मैहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया प्रदेश के मुखिया का किया पुतला दहन


मैहर । मध्यप्रदेश के मुखिया द्वारा मऊ गंज को जिला घोषित किए जाने के विरोध में कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा अलाउद्दीन चौराहे में शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया।
पत्रकार वार्ता में कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मेश घई के द्वारा बताया गया की प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह के द्वारा लगातार मैहर को जिला घोषित करने की बात कही जा रही थीं और मध्यप्रदेश में अब कोई भी जिला बनेगा तो सबसे पहले मैहर को प्राथमिकता दी जाएगी।

लेकिन प्रदेश के मुखिया के द्वारा मैहर की जनता के साथ बहुत बड़ा घात किया है यह मैहर शहर की जनता को लालीपोप दिए जाने जैसा है। इसी का विरोध जताते हुऐ आज सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मिलकर पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री मुरादाबाद के नारे भी लगाए।




