सीधी

सीधी में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मझौली थाना क्षेत्र के मुनगहा माटा पंचायत में रविवार दोपहर सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी रामकुमार बैगा ने दोपहर करीब 12 बजे शव देखा और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के बाल काले हैं और चेहरे पर हल्की मूंछें हैं। उसने हल्के लाल रंग की टी-शर्ट, ग्रे बनियान, स्लेटी-काले रंग का लोअर और मैरून रंग का अंडरवियर पहन रखा था। टी-शर्ट पर “DIKE FIT HUNKY 85” और अंडरवियर पर “ANIK” लिखा है। इन्हीं विशेषताओं के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक आसपास के गांव का निवासी नहीं है।

मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर पहचान की जा रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button