राजनीति

सिहावल में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सिहावल विधानसभा क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को जनपद सभागार सिहावल में विधायक विश्वामित्र पाठक की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में हैंडपंपों की मरम्मत, नल-जल योजनाओं, पाइपलाइन और पानी की टंकियों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। विधायक ने निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों और नल-जल योजना पूर्ण होने के बाद ही पंचायत को हस्तांतरित की जाए। लंबे समय से अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने और पूर्ण कार्यों का लोकार्पण कराने पर भी जोर दिया गया।

स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अस्पतालों में एंबुलेंस व शव वाहन के सुचारू संचालन के लिए चालक उपलब्ध कराने तथा खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग से रात में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

कृषि विभाग को रबी फसलों के बीज समय पर उपलब्ध कराने, शिक्षा विभाग को पाठ्यपुस्तक, गणवेश और साइकिल वितरण की समीक्षा करने तथा आजीविका मिशन को अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आवास योजनाओं, सड़क निर्माण, आवारा पशुओं की समस्या और सेवा संकल्प अभियान की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

विधायक विश्वामित्र पाठक ने अधिकारियों से योजनाओं का पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन करने और पात्र लोगों को समय पर लाभ दिलाने की बात कही। बैठक में एसडीएम राकेश शुक्ला, जनपद सीईओ रोहित उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button