सीधी

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की सख्ती, 100 दिन पुरानी CM हेल्पलाइन शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समय-सीमा बैठक में कलेक्टर विकास मिश्रा ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण करने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पात्र लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ सभी गतिविधियों का व्यवस्थित आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को मझौली में शिविर आयोजित किया जाएगा।

100 दिनों से अधिक समय से लंबित CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। ग्राम सभाओं में सभी विभागों की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

बैठक में लोक सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, वनाधिकार के अमान्य दावों के पुनः परीक्षण और नल-जल योजनाओं के हस्तांतरण की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और आपसी समन्वय से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

बस स्टैंडों की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को निरीक्षण के निर्देश दिए गए। यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान देने और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़ने की कार्यवाही करने को कहा गया।

इसके अलावा दुग्ध सहकारी समितियों के गठन, पशुओं के टीकाकरण, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई और मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के अभियान की समीक्षा की गई। स्कूल-कॉलेजों में शिविर लगाकर 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वनमंडलाधिकारी प्रीती अहिरवार, अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button