सीधी

रामपुर नैकिन में महिला स्वरोजगार से पर्यटन तक फोकस, सीईओ ने दिए कई निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद ने रामपुर नैकिन विकासखंड का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

चुरहट महिला मुर्गीपालन सहकारी समिति की महिलाओं से संवाद के दौरान उनकी आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। सीईओ ने मुर्गीपालन शेड स्वीकृत कराने और गतिविधियों का विस्तार करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा अधिकारियों को दिए।

जनपद पंचायत कार्यालय के निरीक्षण में रिकॉर्ड के व्यवस्थित संधारण, स्वच्छता और आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए गए। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही मिलने पर कंधवार और अड़गाल पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। बघवार पंचायत में शून्य श्रमिक नियोजन मिलने पर जीआरएस का 1 अक्टूबर का दिन अवैतनिक करने को कहा गया।

भरतपुर हथकरघा सहकारी समिति में बुनकरों से चर्चा कर उत्पादों की विविधता और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके लिए मृगनयनी सहित अन्य ब्रांडों के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए।

पर्यटन विकास को लेकर चंद्रेह मंदिर, परसीली, संजय टाइगर रिजर्व, सोन घड़ियाल अभयारण्य और गुलाबसागर डैम सहित प्रमुख स्थलों को जोड़कर पर्यटन सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। इससे स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा सकेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button