सीधी

जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, रात की सेवाओं और ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाएं परखी

ar 728 ad
AR News Live

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, जांच एवं उपचार सुविधाओं, रात्रिकालीन सेवाओं और ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों से संवाद कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्धारित समय पर अस्पताल में उपलब्ध रहने और मरीजों के साथ संवेदनशीलता से उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी प्रैक्टिस से जुड़े शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए आवश्यक उपकरण, भवन, मानव संसाधन और अन्य जरूरतों की सूची प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए गए। मातृ एवं शिशु मृत्यु की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर जांच, उपचार और रेफरल सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया।

रात्रिकालीन सेवाओं और ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की निर्धारित ड्यूटी के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक दवाओं और उपकरणों की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और किए जा रहे प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. अशोक खरे, सिविल सर्जन डॉ. दीपारानी इसरानी सहित चिकित्सक मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button