सीधी

पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, सीधी में 30 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पंचायत उप निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री और मतदान दलों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को निर्वाचन सूचना और आरक्षण संबंधी सूचना जारी होगी, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर को और नाम वापसी 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक होगी। इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची और चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे।

जिले में 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पंच पदों की मतगणना मतदान केंद्र पर ही होगी। वहीं सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य पदों की ईवीएम से मतगणना 3 अक्टूबर को विकासखंड मुख्यालय पर की जाएगी।

उप निर्वाचन के लिए जिले में कुल 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामपुर नैकिन, सीधी, सिहावल, मझौली और कुसमी जनपद पंचायतों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच और जनपद पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। कलेक्टर ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन और कानून-व्यवस्था की तैयारियों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button