सीधी

अतिवृष्टि और बाढ़ की आशंका को लेकर सीधी प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने दिए तैयारियों के निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला पंचायत सभागार में बैठक लेकर बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ राहत और बचाव की व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नदियों, नालों, बांधों और जलाशयों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में बसे गांवों पर विशेष नजर रखने को कहा। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

संभावित प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाव, लाइफ जैकेट, रस्सियां, टॉर्च, जनरेटर और प्राथमिक उपचार सामग्री सहित जरूरी संसाधन तैयार रखने को कहा गया। राजस्व, पुलिस, होमगार्ड, नगर निकाय और जनपद पंचायतों के अमले को आवश्यकता पड़ने पर संयुक्त रूप से राहत-बचाव कार्य करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

संभावित राहत शिविरों में पेयजल, भोजन, बिजली, शौचालय, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा दल एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखने को कहा गया। पुल-पुलियों, रपटों और जलभराव वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाने तथा जरूरत पड़ने पर बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि तेज बारिश या बढ़ते जलस्तर के दौरान नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना दें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button