सीधी
स्थानीय उत्पादों से सजा राखी मेला, महिला समूहों के हुनर को मिला बाजार

सीधी। आजीविका मिशन द्वारा मानस भवन में आयोजित तीन दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ विधायक रीती पाठक ने किया। मेला 23 से 25 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम “स्थानीय उत्पाद, स्थानीय पहचान, आत्मनिर्भर सीधी की शान” रखी गई है।
मेले में महिला स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, मिलेट्स उत्पाद, अरहर दाल, बांस एवं जूट उत्पाद, हैंडलूम सामग्री, अचार, पंजा दरी, दोना-पत्तल और एलईडी बल्ब सहित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है।
विधायक रीती पाठक ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना केवल खरीदारी नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। उन्होंने आमजन से मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की।




