सीधी
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन और वितरण

सीधी। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले की विकास यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को दर्शाने वाली जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन एवं वितरण किया गया।
विकास पुस्तिका में जिले में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को तथ्यात्मक रूप से शामिल किया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना सहित जिले के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई है।
यह पुस्तिका जिले की विकास यात्रा और अब तक की उपलब्धियों का दस्तावेज होने के साथ आमजन को शासन की योजनाओं तथा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी देने का माध्यम बनेगी।




