सीधी

सीधी: कुसमी में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर ने 78 आवेदकों की सुनीं समस्याएं

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद पंचायत कुसमी सभागार में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्वयं उपस्थित होकर 78 आवेदकों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर राहत मिले और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

स्थानीय स्तर पर मिलेगा समस्याओं का समाधान

कलेक्टर ने कहा कि विकासखंड स्तर पर जनसुनवाई आयोजित होने से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और शासन-प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत होगा।

जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी सागर जैन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button