सीधी

कमर्जी में 46 घंटे बाद मिली नाबालिग: मुस्कान अभियान में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कमर्जी थाना क्षेत्र में गुमशुदा हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 46 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया। यह सफलता पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “मुस्कान अभियान” के तहत हासिल की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को ग्राम धकड़ी निवासी संगीता सोनी ने थाना कमर्जी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री सुबह करीब 4 बजे घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारी में तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। थाना प्रभारी कमर्जी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साधनों, संभावित स्थानों की सघन तलाश और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार प्रयास किए।

पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप 23 अप्रैल 2026 को नाबालिग बालिका को थाना मनगवां क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बालिका को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी उप निरीक्षक इन्द्राज सिंह के नेतृत्व में सउनि पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, आरक्षक नीरज सिंह और महिला आरक्षक सुनीता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button