सीधी

बहरी तहसील निरीक्षण: कलेक्टर सख्त, स्वास्थ्य, उपार्जन और निर्माण कार्यों पर दिए बड़े निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

Bahri Tehsil Inspection: कलेक्टर विकास मिश्रा ने बहरी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों और संस्थानों का दौरा कर विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और जनसुविधाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, उपार्जन व्यवस्था, निर्माण कार्यों और ग्रामीण विकास गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। यहां व्यवस्थाओं को लेकर मिले सकारात्मक फीडबैक पर उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ की सराहना की, साथ ही उन्हें संवेदनशीलता के साथ सेवा देने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद कलेक्टर ने पतुलखी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि तौल, भुगतान और अन्य व्यवस्थाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कलेक्टर ने लौआ में निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

चंदवाही में आयोजित जनचौपाल के दौरान कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि चंदवाही ग्राम का चयन “वृंदावन ग्राम” के रूप में किया गया है, जिसके तहत गांव के समग्र विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।

इसके अलावा ग्राम पंचायत देवगवा का निरीक्षण कर कलेक्टर ने पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी राजेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button