क्राइम

सीधी में लोकायुक्त का छापा: 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi bribery case: सीधी में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपद बनास तहसील के मिर्चवार हल्का के पटवारी मुनेंद्र सिंह भदौरिया को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने की।

जानकारी के अनुसार पटवारी पर बारिसाना और नामांतरण से जुड़े प्रकरण में कुल 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

फरियादी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

मामले में फरियादी मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने लोकायुक्त पुलिस रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी माता के निधन के बाद जमीन से संबंधित बारिसाना और नामांतरण का मामला लंबित था।

आरोप है कि इस काम को करने के बदले हल्का पटवारी मुनेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

पहले ले चुका था 25 हजार रुपये

फरियादी के अनुसार पटवारी पहले ही 25 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसी दौरान वह फिर से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेने के लिए दबाव बना रहा था।

लोकायुक्त ने बिछाया जाल

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार जब पटवारी ने अपने घर पर 5 हजार रुपये रिश्वत ली, तभी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button