राजनीति

विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीण समृद्धि की आधारशिला बनेगी: विधायक विश्वामित्र पाठक

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। देवसर नगर स्थित मंगल भवन में शनिवार को विकसित भारत जी राम जी योजना और केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर मंडल नौढिया एवं जियावन की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यशाला की शुरुआत मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष श्री रमेश द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने विकसित भारत जी राम जी योजना को ग्रामीण रोजगार, समृद्धि और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों में आजीविका के अवसर बढ़ाने और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का आधार बनेगी।

 

विधायक पाठक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और इसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को मिलने वाले रोजगार, अधोसंरचना विकास और समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र परिवारों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, साथ ही भुगतान में विलंब होने पर पेनाल्टी का भी प्रावधान है।

 

उन्होंने विपक्ष पर योजना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि तथ्यों के साथ लोगों को योजना के लाभ समझाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक लाभार्थी इससे वंचित न रहें।

 

केंद्रीय बजट 2026-27 पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने वाला है। उनके अनुसार, बजट विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जियावन श्री रमापति साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संतराम सिंह बैंस, श्री कालिका बैंस, श्री कमलेंद्र चतुर्वेदी, श्री रामप्रसाद बैस, श्री इंद्रजीत सिंह, जनपद सदस्य, सरपंचगण, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button