मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने स्पेस टेक पॉलिसी-2026 लॉन्च की, एआई संग नवाचार को मिलेगा नया आयाम

ar 728 ad
AR News Live

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 के दौरान प्रदेश की स्पेस टेक पॉलिसी-2026 का शुभारंभ किया। यह सम्मेलन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों के माध्यम से शासन व्यवस्था और आर्थिक विकास को नई दिशा देना है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश को तकनीक और नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। एआई और स्पेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर शासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पुराने सरकारी रिकॉर्ड को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित कर रही है, जिससे नीति निर्माण और प्रशासनिक निर्णयों में आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग हो सके।

 

स्पेस टेक पॉलिसी-2026 के तहत प्रदेश में उपग्रह आधारित सेवाओं, भू-स्थानिक डेटा, रिमोट सेंसिंग, कृषि, आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े नवाचारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस नीति के माध्यम से निजी निवेश को आकर्षित करने, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

कांफ्रेंस के दौरान मध्य प्रदेश इनोवेशन एक्सपो का भी आयोजन किया गया, जिसमें इंडिया एआई पवेलियन, मध्य प्रदेश पवेलियन, स्टार्टअप शोकेस, हैकाथॉन एरिना और विभिन्न तकनीकी प्रदर्शनों को शामिल किया गया। विशेषज्ञों ने एआई आधारित समाधान, डिजिटल गवर्नेंस और सामाजिक-आर्थिक विकास में तकनीक की भूमिका पर अपने विचार रखे।

 

कार्यक्रम में देश-प्रदेश के वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स और नीति निर्माता शामिल हुए। सम्मेलन के माध्यम से मध्य प्रदेश को एआई और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button